यतेंद्र जीत सिंह "छोटू" जिला ब्यूरो चीफ खैरागढ़

(खैरागढ़) रानी रश्मि देवी सिंह शासकीय महाविद्यालय खैरागढ़ में प्राचार्य डॉक्टर ओपी गुप्ता के मार्गदर्शन में वाणिज्य संकाय और आइक्यूएसी के संयुक्त तत्वावधान में बीएफएस आई बैंकिंग वित्तीय सेवा एवं इंश्योरेंस विषय पर चार दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ दिनांक 24 मार्च को हुआ।। उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ ओपी गुप्ता मौजूद रहे अध्यक्षता वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ जितेंद्र साखरे ने की।। मुख्य प्रशिक्षक के रूप में रोहित खेत्रपाल टैलेंट स्किल यूनिवर्सिटी मौजूद रहे। इस कार्यक्रम में वाणिज्य विभागाध्यक्ष मोनिका जत्ती, अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष सतीश महाला ,शबाना खान, हिरेंद्र ठाकुर, डॉक्टर उमेंद चंदेल , मेधाविनी तूरे, सौम्या गुप्ता, मैथिली पटेल, वर्षा साहू, सौरभ साहू, पायल सुधाकर, अजय वर्मा, दुर्वासा सिंह, मानिकचंद बंजारे, शिखा जोशी, टिकेश्वरी साहू उपस्थित रहे। कार्यक्रम छत्तीसगढ़ सरकार एवं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के मध्य हुए एम.ओ.यू. के अंतर्गत संपन्न हुआ।। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को बैंकिंग, वित्तीय प्रबंधन, निवेश, बीमा योजनाओं तथा शेयर बाजार की मूलभूत जानकारी प्रदान करना था।। जिससे वे रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों के प्रति जागरूक हो सकें।।

प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञ वक्ताओं द्वारा वित्तीय साक्षरता, डिजिटल बैंकिंग, बीमा के प्रकार, निवेश के विकल्प एवं शेयर बाजार की कार्यप्रणाली पर विस्तृत जानकारी दी गई।। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए विभिन्न सत्रों में प्रश्नोत्तर के माध्यम से अपने ज्ञान में वृद्धि की।। प्रशिक्षण के अंतिम दिन परीक्षा भी आयोजित की गई जिसमें अधिक से अधिक संख्या में विद्यार्थी शामिल हुए।। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य ओपी गुप्ता ने बताया कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम विद्यार्थियों के व्यावसायिक विकास एवं कौशल उन्नयन में सहायक सिद्ध होते हैं।।

महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉक्टर जितेंद्र साखरे ने कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु सभी सहयोगियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।।