चंद्र कुमार निर्णेजक जिला ब्यूरो चीफ बिलासपुर

(बिलासपुर)शादी को लेकर हुए विवाद के बाद युवक द्वारा आत्मघाती कदम उठाने और उपचार के दौरान मौत के मामले में कोनी पुलिस ने 21 वर्षीय युवती को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।


पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार युवती की पहचान आकांक्षा सिदार (21 वर्ष), निवासी भटगांव, जिला सूरजपुर के रूप में हुई है। मामले में अपराध क्रमांक 638/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 108 में अपराध दर्ज कर कार्रवाई की गई है।


जांच में सामने आया कि मृतक विकास गुप्ता (22 वर्ष) और युवती के बीच प्रेम संबंध थे। 27 जनवरी 2026 को दोनों कोनी स्थित एक होटल में ठहरे थे। इसी दौरान शादी की बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद के बाद युवक ने अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली। गंभीर रूप से झुलसे युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 1 फरवरी 2026 को रायपुर के अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।


मर्ग जांच के दौरान पुलिस ने घटना से जुड़े तथ्यों और साक्ष्यों का परीक्षण किया। जांच में युवक को लगातार प्रताड़ित किए जाने तथा आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने से संबंधित साक्ष्य मिलने पर युवती के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया।


कोनी पुलिस ने 21 नवंबर 2026 को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। मामले में पुलिस की विवेचना जारी है।