सदानंद कुमार प्रउहा सह-संपादक डीएम इंडिया न्यूज़

(भिलाई)"हरा भरा,स्वच्छ धरा उद्देश्य को लेकर नवनीत कुमार हरदेल के मार्गदर्शन पर लगातार 1,342 वें दिन अर्नब मौसम में भी स्वच्छता, नशामुक्ति, पौधारोपण, गाजर घास उन्मूलन,जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण जागरूकता अभियान पर छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों अंजोरा ख दुर्ग,शिव पार्वती धाम बालोद, शिव दुर्गा मंदिर भिलाई, कपीश्वर मंदिर परिसर भिलाई में साफ सफाई कर झिल्ली , डिस्पोजल, प्लास्टिक चंमच, पानी पाउच, खाद्य पदार्थ रेपर, प्लास्टिक बाटल, अनावश्यक खरपतवार, गाजर घास,अनावश्यक डंगालियॉं कचरे को एक निर्धारित स्थान पर डंप किया। जल है तो बल है, पौधे लगाकर पेड़ बनाओ जीवन में खुशियॉं बरसाओ, नशे का होना आदी घर परिवार की है बर्बादी,खुले में न शौच करें न करने दें न करवाएं,जागो और जगाओ स्वच्छता अपनाओ जैसे नारों से आसपास के लोगों को जागरूकता का संदेश दिया। इस समाचार के माध्यम से स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति निगम प्रशासन एवं ग्राम पंचायत से निवेदन करती है इस कचरे का निष्पादन अतिशीघ्र करें। नवनीत कुमार हरदेल ने इस समाचार के माध्यम से कहा स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति छत्तीसगढ़ के बैनर तले गॉंव , कस्बा,शहर,प्रदेश,देश,परदेश निवासी बच्चे, बूढ़े,जवान यदि इस जागरूकता अभियान सर्व हिताय में समाजसेवा करना चाहते हैं तो इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं 7879558764 हम हर संभव सहायता का प्रयास करेंगे। हरदेल का कहना है इस जागरूकता अभियान में जेनजी अधिक से अधिक संख्या में हिस्सा बने।

इस अभियान में छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष नवनीत कुमार हरदेल, संयुक्त सचिव सुरेन्द्र साहू, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्या थनेश्वरी हरदेल, पुष्पलता देशमुख, टीनल हरदेल, रामगोपाल साहू,नरेंद्र देशमुख,कुंवर सिंह देशमुख, कार्तिक राम चंद्राकर, टिकेंद्र हरदेल, भागीरथी सिन्हा, दाऊ लाल बघेल ,दुर्योधन साहूअनेक गणमान्य नागरिक शामिल हुए।