आशीष कुमार साहू रिपोर्टर मस्तूरी बिलासपुर

(बिलासपुर)कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक 3 जुलाई को प्रातः 11:00 बजे लाल बहादुर शास्त्री उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर स्थित पंडित देवकीनंदन दीक्षित सभा भवन में आयोजित की जाएगी।

बैठक में जिले के सभी प्राचार्य, विकासखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ), विकासखंड स्त्रोत समन्वयक (बीआरसीसी), संकुल समन्वयक (सीएसी) सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

बैठक में विद्यालय भवनों की वास्तविक स्थिति एवं स्वच्छता, शैक्षणिक प्रशासकों, संकुल प्राचार्यों एवं संकुल समन्वयकों की मॉनिटरिंग व्यवस्था, शाला प्रवेश उत्सव, प्रधानमंत्री पोषण योजना के अंतर्गत मध्यान्ह भोजन संचालन, गणवेश एवं पाठ्यपुस्तक वितरण, साइकिल वितरण, ऑनलाइन उपस्थिति, वृक्षारोपण, स्कूल प्रबंधन एवं विकास समिति का गठन, परीक्षा परिणाम एवं शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार, सत्र 2026-27 के लिए जारी शाला अनुदान राशि, यू-डाइस (U-DISE) अपडेट, अपार आईडी, छात्रवृत्ति पोर्टल, जाति एवं निवास प्रमाण-पत्र सहित अन्य आवश्यक विषयों की विस्तृत समीक्षा की जाएगी।

जिला शिक्षा अधिकारी रामेश्वर जायसवाल ने जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सभी सहायक संचालकों, समग्र शिक्षा के जिला मिशन समन्वयक एवं समस्त सहायक परियोजना समन्वयकों, सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारियों, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारियों, विकासखंड स्त्रोत समन्वयकों तथा जिले के सभी प्राचार्यों को बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।