(बिलासपुर) , सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रोजगार विभाग बिलासपुर द्वारा आज मॉडल आईटीआई कोनी में संभाग स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में विभिन्न सेक्टरों से जुड़ी 18 कंपनियों ने लगभग 1765 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया आयोजित की। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं ने मेले में उत्साहपूर्वक भाग लिया। विभिन्न पदों के लिए 6624 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 2970 आवेदक साक्षात्कार में शामिल हुए।
कंपनियों द्वारा 765 आवेदकों को प्रारंभिक रूप से चयनित किया गया तथा 388 युवाओं का अंतिम चयन किया गया I रोजगार मेले में कमिश्नर सुनील कुमार जैन, कलेक्टर संजय अग्रवाल एवं अपर कलेक्टर डॉ. ज्योति पटेल उपस्थित रहीं। अधिकारियों ने विभिन्न कंपनियों के स्टॉलों का अवलोकन किया और नौकरी के लिए पहुंचे युवाओं से चर्चा कर उनका उत्साहवर्धन किया।
कमिश्नर जैन ने कहा कि रोजगार मेले युवाओं और नियोक्ताओं के बीच एक उपयोगी सेतु का काम करते हैं। एक ही स्थान पर विभिन्न कंपनियों में उपलब्ध रोजगार के अवसरों की जानकारी मिलने के साथ युवाओं को अपनी योग्यता के अनुरूप नौकरी पाने का अवसर मिलता है। उन्होंने चयनित युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए अन्य युवाओं से भी अपने कौशल को लगातार निखारने का आह्वान किया
कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कहा कि जिले के युवाओं को स्थानीय एवं प्रतिष्ठित निजी संस्थानों में रोजगार के अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बिलासपुर में नियमित रूप से रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से युवाओं को अलग-अलग कंपनियों के चक्कर लगाने के बजाय एक ही मंच पर अनेक रोजगार विकल्प उपलब्ध होते हैं। जिला प्रशासन का प्रयास है कि रोजगार मेलों से अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ा जाए।
मेले में अंतिम रूप से चयनित बिलासपुर जिले के 11 युवाओं को अधिकारियों ने मौके पर ऑफर लेटर प्रदान कर शुभकामनाएं दीं। इनमें एनआईआईटी संस्था द्वारा गुलशन पटेल, योगेश कुमार यादव एवं आभा पावर संस्था द्वारा अजय कुमार, आशीष कुमार निर्मलकर, श्रीनाथ सैलेट, आशीष कुमार एक्का, राजेश कुमार केंवट, सिटी मॉल बिलासपुर द्वारा विश्वंत सिंह केंवर, आकाश सोनी, विकास कुमार खांडेकर, भूपेश कुमार राजवाड़े तथा आईसेक्ट संस्था द्वारा समीर सांडे एवं पुरुकुल संस्था द्वारा मनु कुमार बघेल को ऑफर लेटर प्रदान किए गए।
डीएम इंडिया न्यूज़ वेबसाइट पर उपयोगकर्ताओं द्वारा
प्रस्तुत की गई सामग्री, समाचार, फ़ोटो, वीडियो आदि के लिए हम किसी भी प्रकार की जिम्मेदारी स्वीकार नहीं करते हैं। हमारे द्वारा प्रकाशित की गई सामग्री की जिम्मेदारी संबंधित संवाददाता या खबर देने वाले की होगी ।
डीएम इंडिया न्यूज़ और उसके स्वामी, मुद्रक,प्रकाशक, संपादक किसी भी प्रकार की जिम्मेदारी से मुक्त होंगे, और किसी भी विवाद का समाधान केवल कोरबा, छत्तीसगढ़ न्यायालय क्षेत्र में
किया जाएगा। हमारी वेबसाइट का मुख्य उद्देश्य उपयोगकर्ताओं तक शिक्षा और जानकारी पहुंचाना है। हम जो सामग्री प्रकाशित करते हैं (जैसे टेक्स्ट,फ़ोटो, वीडियो, लिंक आदि), वह पहले से इंटरनेट पर उपलब्ध हो सकती है।
हमारा उद्देश्य केवल उपयोगकर्ताओं तक जानकारी पहुंचाना है। हम
DMCA के नियमों का पालन करते हैं। यदि किसी उपयोगकर्ता को लगता है कि उनकी कॉपीराइट सामग्री हमारी वेबसाइट पर पाई गई है, तो वे हमसे संपर्क करके इसे आसानी से हटवा सकते हैं।