चंद्र कुमार निर्णेजक जिला ब्यूरो चीफ बिलासपुर

(बिलासपुर)ऑल इंडिया पीएनबी पेंशनर्स एसोसिएशन बिलासपुर मंडल ईकाई के चेयरमैन ललित अग्रवाल, अध्यक्ष सुरेंद्र चावड़ा, सचिव रूप रतन सिंह के नेतृत्व में कैलाश अग्रवाल, रवि पटनायक, पार्थो घोष, प्रदीप विश्वास, रवि टण्डन, आदि समस्त पीएनबी से सेवानिवृत्त स्टॉफ सदस्य आज शाम मंडल कार्यालय में मंडल प्रमुख अनुराग श्रीवास्तव व उपमंडल प्रमुख दिव्य रंजन नायक से सौजन्य मुलाकात कर अपने दिवंगत सदस्य स्व. अश्विनी सूद एवं अपने सदस्य महेश्वरी बाई यादव के सुपुत्र शरद यादव जी के बकाया हाउसिंग लोन में मेट सुरक्षा कवर शीघ्र दिलवाने तथा विलंबित अवधि तक ब्याज नहीं लेने का आग्रह किया गया।

सेवानिवृत्त स्टॉफ सदस्यों की भविष्य आरोग्य पॉलिसी का कैशलेस कार्ड व बैंक का आइडेंटी कार्ड दिलवाने का आग्रह किया गया। अन्य समस्याओं के निराकरण हेतु चर्चा की। मंडल प्रमुख श्रीयुत श्रीवास्तवजी ने उनसे अपने अनुभवों का लाभ लेते हुए बैंक के व्यवसाय को बढ़ाने में सहयोग देने का आग्रह किया।