कृष्णा पाण्डेय जिला ब्यूरो चीफ जीपीएम 

(गौरेला-पेंड्रा-मरवाही)जिला संगीत एवं कला संरक्षण मंच जीपीएम ने फरवरी एवं मार्च माह में पड़ने वाले विभिन्न गायक एवं गायिकाओं के जन्मदिन एवं पुण्यतिथि के अवसर पर 18 मार्च दिन बुधवार को पेंड्रा स्थित होटल सेंट्रल प्वाइंट के लॉन में सुरमई शाम कार्यक्रम आयोजित किया कार्यक्रम में जिले के प्रतिभावान गायक एवं गायिकाओं ने अपनी सुमधुर आवाज में प्रस्तुति देकर समां बांधा एवं श्रोताओं की वाहवाही बटोरी 

आयोजन समिति के बनाए गए नियम के अनुसार फरवरी एवं मार्च में पड़ने वाले सुप्रसिद्ध गायक एवं गायिकाओं के जन्मदिन एवं पुण्यतिथि पर उन्हीं से संबंधित उन्हीं के द्वारा गाए हुए एकल एवं युगल गीतों की प्रस्तुति की जानी थी 

जिसमें से प्रमुख रूप से प्रसिद्ध गायक स्वर्गीय तलत महमूद स्वर्गीय जगजीत सिंह, अनवर हुसैन,जौली मुखर्जी चंदन दास, शंकर महादेवन,अंकित तिवारी वहीं गायिकाओं में स्वर्गीय कंचन, अल्का याग्निक,साधना सरगम, श्रेया घोषाल, फाल्गुनी पाठक, अलीशा चिनाय प्रमुख रूप से शामिल थे 

ज्ञात रहे की जिला संगीत एवं कला संरक्षण मंच विगत 8 माह से अपने गठन के पश्चात इस जिले में लगातार सुप्रसिद्ध गायक एवं गायिकाओं के जन्मदिन एवं पुण्यतिथि पर इसी तरह के संगीतमय आयोजनों की प्रस्तुति कर रहा है जिसमें स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी प्रस्तुति देने हेतु एक शानदार मंच प्रदान किया जाता है 

अपने गठन के पश्चात लगभग 1दर्जन से भी अधिक छोटे बड़े कार्यक्रम का आयोजन इस मंच के द्वारा सफलता पूर्वक किया जा चुका है जिससे इस क्षेत्र में गीत संगीत को लेकर उत्साह पूर्ण वातावरण तैयार हुआ है तथा काफी बड़ी संख्या में लोगों का रुझान गीत संगीत के प्रति बढ़ा है 

कार्यक्रम का संचालन मदन पांडे जी के द्वारा किया गया 

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजा उपेंद्र बहादुर सिंह पेंड्रा के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष इकबाल सिंह, विवेक जायसवाल जिला भाजपा उपाध्यक्ष राकेश चतुर्वेदी जी जिला प्रेस क्लब जीपीएम के अध्यक्ष अखिलेश नामदेव, सचिव शरद अग्रवाल, पूर्व एल्डरमैन मदन सोनी, पूर्व पार्षद लालचंद वैश्य, आदित्य पांडे, मोतीचंद जैन, सीताराम महलवाला, राकेश जैन, देवेंद्र गुप्ता, विकास जायसवाल, संतोष तिवारी, पवन गोयनका, आशीष केशरी, रविन्द्र छाबरिया, राम बहादुर, कंचन सिंह, अंबिका शर्मा, रम्मू थदलानी, महेश बंका, मनीष छाबरिया, विक्रांत सिंह, संतोष साहू,हीराचंद जैन, शिवराज शुक्ला, दीपक ठाकुर, समीर खान, सुरेश गुप्ता,शिवकुमार श्रीवास,आर के सिंह, इत्यादि सहित बड़ी संख्या में लोग श्रोता के रूप में उपस्थित थे 

उक्त सुरमई शाम कार्यक्रम में प्रस्तुति देने वालो में प्रमुख रूप से जिला संगीत एवं कला संरक्षण मंच जीपीएम के जिलाध्यक्ष निर्माण जायसवाल, विनय सूर्यवानी, प्रशांत कुशवाहा,राजू विश्वकर्मा, अमित शर्मा, संतोष प्रजापति, दीपक तिवारी, राहुल सोनी,जगतराम चौहान,पंकज मिश्रा, राहुल सोनी, अजीत दुबे, दीपक कश्यप,मास्टर नदीम जय सोनी वहीं गायिकाओं में मीनाक्षी केशरवानी, पूजाश्री केशरवानी, ममता श्रीवास, ममता सिंह, शैल गुप्ता, सोनिया रोहिणी, इच्छा जायसवाल इत्यादि थे