धनेश देवांगन बिलासपुर संभाग ब्यूरो चीफ

(कोरबा)हफ्ते में केवल पांच दिन बैंकिंग व्यवस्था लागू करने की मांग को लेकर बैंक कर्मचारी और अधिकारी 28 से 30 सितंबर तक देशव्यापी हड़ताल करेंगे।

छुट्टी के दिन क्यों खुलेगी बैंक

लगातार पांच दिनों तक बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होने की स्थिति को देखते हुए भारतीय रिजर्व बैंक ने कहा है की 27 सितंबर, रविवार को बैंक खुले रहेंगे, ताकि ग्राहक अपने जरूरी शाखा संबंधी काम निपटा सकें।

बैंक यूनियनों की मांग है कि सभी शनिवार को अवकाश घोषित कर सोमवार से शुक्रवार तक बैंकिंग कार्य कराया जाए। यूनियनों का कहना है कि मार्च 2024 के वेतन समझौते में बैंकों में 5-डे वर्किंग पर सहमति के बावजूद इसे अब तक लागू नहीं किया गया है।

22 सितंबर की सुलह वार्ता भी बेनतीजा रही। यूनियनों ने मांगें पूरी नहीं होने पर 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी है।

कर्मचारियों का पक्ष व मांग:

बैंक यूनियनों की मांग है कि महीने की सभी शनिवारों को आधिकारिक छुट्टी घोषित की जाए और सप्ताह में केवल सोमवार से शुक्रवार तक कामकाज हो। इसके बदले कर्मचारी रोजाना अपने निर्धारित कामकाजी समय में 30 से 45 मिनट का अतिरिक्त समय देने को भी तैयार हैं।

ग्राहकों के लिए जरूर जानकारी

 बैंक से जुड़े जरूरी काम 27 सितंबर को ही निपटा लें। हड़ताल के दौरान UPI, इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और ATM जैसी डिजिटल सेवाएं सामान्य रूप से उपलब्ध रहने की उम्मीद है।