सदानंद कुमार प्रउहा सह-संपादक डीएम इंडिया न्यूज़

(रायपुर)प्रार्थी पदमेश दुबे निवासी भावना नगर, खम्हारडीह, रायपुर ने थाना खम्हारडीह में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके घर की अलमारी के लॉकर से विगत 2-3 माह से सोने-चांदी के आभूषण, सिक्के एवं नगदी रकम चोरी हो रही थी। संदेह होने पर घर में सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए। दिनांक 15.11.2026 को परिवार के सदस्यों की अनुपस्थिति में घर में काम करने वाला कुक बबलू मिश्रा लॉकर से जेवरात एवं नगदी चोरी करते हुए सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दिया। आरोपी लगभग 15 लाख कीमत के सोने-चांदी के आभूषण, सिक्के एवं नगदी चोरी कर ले गया था। प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध थाना खम्हारडीह में अपराध क्रमांक 464/26 धारा 306 बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध किया गया। 

घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला तथा पुलिस उपायुक्त (उत्तर क्षेत्र) दीपमाला कश्यप द्वारा अधीनस्थ अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को आरोपी की शीघ्र पहचान कर गिरफ्तार करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।


वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राइम एण्ड साइबर यूनिट तथा थाना खम्हारडीह पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी से विस्तृत पूछताछ करने के साथ ही आरोपी के संबंध मे भी पूछताछ किया गया। 


टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी की पतासाजी करते हुये पकड़कर पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा चोरी की उक्त घटना को अंजाम देना स्वीकार करना बताया गया। आरोपी द्वारा चोरी के कुछ आभूषणों को कुशालपुर पुरानी बस्ती निवासी संतोष सोनी को बिक्री करना तथा कुछ को मणप्पुरम गोल्ड लोन में गिरवी रखना बताया गया। जिस पर संतोष सोनी की पतासाजी कर उसे भी पकड़ा गया। तथा मणप्पुरम गोल्ड लोन में गिरवी रखीं गयी चोरी के आभूषण के संबंध में जानकारी प्राप्त कर अग्रिम कार्यवाही की जा रहीं है। 


आरोपी बबलू मिश्रा एवं संतोष सोनी को गिरफ्तार कर कब्जे से चोरी की सोने एवं चांदी के जेवरात जुमला कीमती लगभग 3,15,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही कर प्रकरण में धारा 317(2), 3(5) बीएनएस जोड़ी गई है।

 

गिरफ्तार आरोपी - 01. बबलू मिश्रा पिता स्व. बैजनाथ मिश्रा उम्र 47 साल निवासी ग्राम सिरसा गंगेव ब्लॉक थाना मानिगमा जिला रीवा (म.प्र.)। हाल पता मकान नम्बर 48 ब्लॉक नं 03 हाऊसिंग बोर्ड कालोनी भावना नगर थाना खम्हरडीह रायपुर।

02. संतोष सोनी पिता स्व. खिल्लूराम सोनी उम्र 51 साल निवासी डॉ. बजाज के सामने सोनकर बाड़ी पहाड़ी तालाब कुशालपुर थाना पुरानी बस्ती रायपुर।