राजकमल अग्रवाल जिला ब्यूरो चीफ सारंगढ़-बिलाईगढ़

(सारंगढ़-बिलाईगढ़) जिला कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने जन प्रतिनिधियों की मांग व जनहित को विशेष महत्व देते हुए प्रस्तावित चूना पत्थर खदान के लिए अपनी असहमति और भौगोलिक परिस्थितियों से अवगत कराते हुए शासन को पत्र प्रेषित किया है। 

गौरतलब हो की इसके पूर्व चूना पत्थर खदान को लेकर विधायक और कांग्रेस नेताओं के नेतृत्व में प्रभावित क्षेत्र के जन मानस ने जिला कलेक्टर का घेराव कर विरोध दर्ज किया था वही विधायक उत्तरी गणपत जांगड़े ने विधानसभा में प्रश्न काल कर विरोध दर्ज किया।

कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल जिला अध्यक्ष ताराचंद देवांगन एवं विधायक उत्तरी जांगड़े के नेतृत्व में वरिष्ठ कांग्रेसियों ने जिला कलेक्टर से सारंगढ़ के विकास और उक्त विषयों पर चर्चा की जिस पर चूना पत्थर खदान के विषय में विस्तृत जानकारी देते हुए जिला कलेक्टर ने बताया कि जनप्रतिनिधियों की मांग जनहित की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए मेरे द्वारा असहमति जताई गई है और शासन को वस्तु स्थिति से अवगत कराते हुए पत्र भी प्रेषित किया गया है।