टीवी, होम थिएटर एवं घरेलू सामान चोरी करने वाले आरोपी से चोरी का मशरूका एवं मोटरसाइकिल जप्त

अमर भारद्वाज सह-स्टेट हेड छत्तीसगढ़ डीएम इंडिया न्यूज़

(जांजगीर-चांपा)प्रार्थिया मोंगरा बाई निवासी विद्या नगर जांजगीर द्वारा थाना जांजगीर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वह अपने परिवार के साथ कोरबा में भी रहती है तथा बीच- बीच में जांजगीर स्थित अपने मकान में आती-जाती रहती है। दिनांक 20.11.26 को दोपहर करीब 03:00 बजे वह अपने पुत्र के साथ मकान में ताला लगाकर कोरबा चली गई थी। दिनांक 23.11.26 को दोपहर करीब 12:30 बजे वापस आने पर देखा कि मकान के दरवाजे की कुंडी टूटी हुई थी। अंदर जाकर देखने पर टीवी, होम थिएटर, बर्तन एवं अन्य घरेलू सामान गायब मिले। किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मकान का ताला/कुंडी तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना जांजगीर में अपराध क्रमांक दर्ज कर धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी की पतासाजी कर मुखबिर सूचना पर आरोपी संतोष कुमार विश्वकर्मा निवासी सिवनी करवार पारा, थाना चांपा को पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। आरोपी के मेमोरेंडम कथन के आधार पर चोरी किए गए सामान एवं मोटरसाइकिल को जप्त किया जाकर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है।

उपरोक्त कार्यवाही SI दिलीप सिंह, PSI दिव्या सिंह, प्रधान आरक्षक राकेश तिवारी, आरक्षक दिलीप सिंह एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।