चंद्र कुमार निणे॔जक जिला ब्यूरो चीफ बिलासपुर

(बिलासपुर) अयोध्या श्रीराम मंदिर में हुई चोरी की घटना के विरोध एवं रामभक्तों की आस्था के सम्मान में निकाली जा रही तीन दिवसीय श्री राम श्रद्धा यात्रा का प्रथम दिवस श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। यात्रा का शुभारंभ तिलक नगर स्थित हनुमान मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ हुआ। यात्रा में बड़ी संख्या में रामभक्त शामिल हुए और पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम के जयघोष के साथ यात्रा का स्वागत किया।

यात्रा संयोजक विजय केसरवानी के नेतृत्व में निकली इस श्रद्धा यात्रा में विनोद साहू, पुष्पेंद्र मिश्रा, संध्या तिवारी, बबला खान, अजय कापसे, पिंकी बत्रा, पुष्पलता, अनुपम मिश्रा, संतोष साहू, नंदिनी ठाकुर, सुरेंद्र तिवारी, कमलेश माणिकपुरी सहित सैकड़ों श्रद्धालु शामिल रहे। यात्रा अरपा पार, सरकंडा, रामसेतु, चांटीडीह, चिंगराजपारा एवं राजकिशोर नगर होते हुए मोपका पहुंची, जहां विभिन्न स्थानों पर श्री राम रथ यात्रा में भगवान श्री राम मूर्ति पर पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं का आत्मीय स्वागत किया गया।

शहीद दीपक उपाध्याय चौक के समीप पूर्व पार्षद कु. नंदिनी साखन दर्वे के निवास पर भगवान श्रीराम की आरती उतारी गई तथा नारियल अर्पित किया गया। इस अवसर पर बेदीन बाई, शाहीन बाई, पार्वती, सोरीन बाई, जगबाई, सरस्वती सहित अनेक महिलाओं ने आरती कर यात्रा का अभिनंदन किया। वहीं साखन दर्व, चंद्र कुमार निर्णेजक, मनोज यादव, अविनाश केवरा, अनिल केवरा, सुजल खरे, गणेश यादव, रतन ठेकेदार, लखन लाल, राजू साहू, राजकुमार साहू, ननकू केवट, उत्तम सहित अनेक नागरिकों ने यात्रा का स्वागत किया। आयोजक ने बताया की श्रद्धालुओं द्वारा समर्पित नारियल अयोध्या धाम ले जाकर भगवान श्री राम लाल के चरणों में अर्पित किए जाएंगे

    प्रथम दिवस का समापन मोपका गुड़ी चौक में भव्य स्वागत समारोह के साथ हुआ। यहां पार्षद मोहन श्रीवास, सुख सागर कुर्रे, चंद्र कुमार निर्णेजक, साखन दर्व, विरेंद्र गोरहा, राणा केवरा, भोलाराम साहू, सचिन कश्यप, गिरीश केवट, प्रमोद साहू, पंडित धीरज तिवारी, हरिचंद श्रीवास, दुर्गा कुर्रे, ओमप्रकाश, लल्लू सूर्यवंशी, भारत कश्यप, सुरेश साहू, कमलेश तिवारी, जी.एल. कुर्रे, संजू साहू, रामकुमार भोई सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। श्रद्धालुओं द्वारा पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया गया तथा भोग-प्रसाद वितरण के साथ श्रद्धा यात्रा के प्रथम दिवस का समापन हुआ।