सदानंद कुमार प्रउहा सह-संपादक डीएम इंडिया न्यूज़

(राजनांदगांव)पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में जिले में नशे एवं अवैध शराब के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। दिनांक 09 जुलाई 2026 को पुलिस चौकी तुमड़ीबोड़ की टीम द्वारा क्षेत्र में जुर्म-जरायम की पतासाजी के दौरान ग्राम कोहका स्थित बिहार पटना ढाबा में ढाबा संचालक द्वारा अवैध रूप से शराब बिक्री की मुखबीर सूचना मिलने पर सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम द्वारा गवाहों की उपस्थिति मे कार्रवाई करते हुए ढाबे पर दबिश दी। मौके पर ढाबा संचालक रंजीत यादव, पिता स्व0 रामानंद यादव, उम्र 47 वर्ष, निवासी ग्राम पेण्ड्री वार्ड क्रमांक 20, हाल पता बिहार पटना ढाबा, कोहका, तुमड़ीबोड़, थाना लालबाग, जिला राजनांदगांव (छ.ग.) मिला जिसे सूचना से अवगत कराकर विधिवत कार्यवाही करते हुए आरोपी के कब्जे से 16 पौवा देशी प्लेन शराब कुल मात्रा 2.880 बल्क लीटर, शराब बिक्री का नगदी रकम ₹900/- कुल कीमती ₹2180/- को विधिवत जब्त की गई। आरोपी द्वारा अवैध रूप से शराब बिक्री करना पाए जाने पर आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(1) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की गई।

उक्त कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक धनीराम नारंगे, सउनि. चुन्नी लाल साहू आरक्षक चंद्रशेखर यादव आरक्षक थलेश देशमुख आरक्षक मिथुन वर्मा सहित पुलिस चौकी तुमड़ीबोड़ के स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।