चितरंजन कुमार प्रसाद रिपोर्टर कटघोरा कोरबा

(कोरबा-कटघोरा)पत्र क्रमांक संख्या ---3812 दिनांक 21/8/2026/ को एक पत्र अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कटघोरा के द्वारा यह आदेश निकाला गया है कि भेजीनारा और लालपुर को जोड़ने वाले प्रमुख रास्ते को दिनांक 24/8/2026 और 25/8/2026/ को पुलिस प्रशासन के सहयोग से बाउंड्री वाल कराया जाएगा जो न्यायसंगत एवं अनुचित है कोयला धानी भू विस्थापित किसान संघ द्वारा पूर्व में दिनांक 11/6/2026/ को पत्र संख्या 272 के माध्यम से 8 सूत्रीय मांगों को लेकर महाप्रबंधक कार्यालय कोरबा के घेराव/आंदोलन/धरना प्रदर्शन/की सूचना विधिवत तरीके से दी थी जिसके तारतम्य में एस ई सीएल कोरबा महाप्रबंधक द्वारा संगठन को लिखित सूचना देकर दिनांक 24/6/2026 को बैठक के लिए कोरबा महाप्रबंधक कार्यालय में आमंत्रित किया गया था

जिसमें सभी 8 सूत्रीय मांगों पर एक लिखित सहमति कोरबा महाप्रबंधक राजेश कुमार गुप्ता महाप्रबंधक मानव संसाधन के पी सिंह ,महाप्रबंधक भू राजस्व ए पी सिंह और संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष गजेंद्र पाल सिंह तंवर, जनपद सदस्य श्रवण सिंह तंवर,राजेंद्र, नारायण सिंह और कोयला धानी भू विस्थापित किसान संघ और भूविस्थापित किसानों के मध्य बनी थी l लेकिन एस ई सीएल कोरबा प्रबंधन ,जिला प्रशासन और आउट सोर्सिंग कंपनी (TMC) द माइनिंग कंपनी के ठेकेदारों के द्वारा बिना कोई वैकल्पिक रास्ता दिए बगैर उस प्रमुख रास्ते को बंद किया जा रहा है l उस प्रमुख रास्ते से प्राथमिक शाला भेजीनारा में लालपुर के बच्चे आना जाना कर अपनी प्राथमिक शिक्षा ग्रहण करते हैं आंगनबाड़ी के छोटे छोटे बच्चे उस रस्ते से आना जाना कर उसका उपयोग करते हैं किसान और ग्रामीणों का वह प्रमुख रास्ता है जिससे वहां के किसान खेती किसानी का कार्य करते हैं और जो बरसों से एक दूसरे गांव को जोड़ता है जिसको बाउंड्री वाल बनाकर घेरने की साजिश एस ई सीएल कोरबा प्रबंधन,जिला प्रशासन और आउट सोर्सिंग कंपनी कर रही है जिसका कोयला धानी भू विस्थापित संघ विरोध करती है l