(बिलासपुर-पचपेड़ी)पचपेड़ी क्षेत्र में नव पदस्थ थाना प्रभारी श्रीमती कमला पुसाम ठाकुर का पचपेड़ी व्यापारी संघ द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर व्यापारी संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने पुष्पगुच्छ एवं श्रीफल भेंट कर उनका अभिनंदन किया तथा क्षेत्र में बेहतर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।
सौजन्य भेंट के दौरान व्यापारी संघ एवं थाना प्रशासन के बीच क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था, व्यापारिक गतिविधियों, सामाजिक समरसता तथा अपराध नियंत्रण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। व्यापारी संघ के पदाधिकारियों ने बाजार क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन के साथ निरंतर समन्वय बनाए रखने की बात कही।
इस अवसर पर थाना प्रभारी कमला पुसाम ठाकुर ने कहा कि पचपेड़ी क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए सभी व्यापारिक प्रतिष्ठानों, प्रमुख चौक-चौराहों एवं सार्वजनिक स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरे अपराधों की रोकथाम, संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी तथा किसी भी घटना की त्वरित जांच में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
उन्होंने व्यापारियों से अपने प्रतिष्ठानों में गुणवत्तापूर्ण सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने एवं उन्हें नियमित रूप से संचालित रखने की अपील करते हुए कहा कि पुलिस और नागरिकों के बेहतर समन्वय से ही क्षेत्र में प्रभावी कानून व्यवस्था कायम रखी जा सकती है।
व्यापारी संघ के अध्यक्ष सुरेश खटकर ने कहा कि संघ सदैव क्षेत्र के विकास एवं सामाजिक सरोकारों के प्रति प्रतिबद्ध रहा है तथा भविष्य में भी पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर जनहित के कार्यों में सक्रिय सहयोग करता रहेगा। वहीं उपाध्यक्ष रमेश सूर्यकांत ने कहा कि व्यापारी वर्ग क्षेत्र की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है और थाना प्रशासन द्वारा दिए गए सुझावों का पूर्ण पालन करेगा।
कार्यक्रम में संघ के अध्यक्ष सुरेश खटकर, उपाध्यक्ष रमेश सूर्यकांत, सचिव रंजीत राय, सहसचिव सतानंद दिव्या, कोषाध्यक्ष घनश्याम खूंटे, राजेश गुप्ता, देवेंद्र जायसवाल, ईश्वर महिलांगे, जय नामदेव, नितीश कुर्रे, गोकुल पटाले, रंजीत पटाले, पूनम रात्रे, रूपचंद पटेल, प्रेम पटाले सहित व्यापारी संघ के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
अंत में सभी उपस्थितजनों ने पचपेड़ी क्षेत्र को सुरक्षित, व्यवस्थित एवं अपराधमुक्त बनाने के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया।
डीएम इंडिया न्यूज़ वेबसाइट पर उपयोगकर्ताओं द्वारा
प्रस्तुत की गई सामग्री, समाचार, फ़ोटो, वीडियो आदि के लिए हम किसी भी प्रकार की जिम्मेदारी स्वीकार नहीं करते हैं। हमारे द्वारा प्रकाशित की गई सामग्री की जिम्मेदारी संबंधित संवाददाता या खबर देने वाले की होगी ।
डीएम इंडिया न्यूज़ और उसके स्वामी, मुद्रक,प्रकाशक, संपादक किसी भी प्रकार की जिम्मेदारी से मुक्त होंगे, और किसी भी विवाद का समाधान केवल कोरबा, छत्तीसगढ़ न्यायालय क्षेत्र में
किया जाएगा। हमारी वेबसाइट का मुख्य उद्देश्य उपयोगकर्ताओं तक शिक्षा और जानकारी पहुंचाना है। हम जो सामग्री प्रकाशित करते हैं (जैसे टेक्स्ट,फ़ोटो, वीडियो, लिंक आदि), वह पहले से इंटरनेट पर उपलब्ध हो सकती है।
हमारा उद्देश्य केवल उपयोगकर्ताओं तक जानकारी पहुंचाना है। हम
DMCA के नियमों का पालन करते हैं। यदि किसी उपयोगकर्ता को लगता है कि उनकी कॉपीराइट सामग्री हमारी वेबसाइट पर पाई गई है, तो वे हमसे संपर्क करके इसे आसानी से हटवा सकते हैं।