अमर भारद्वाज सह-स्टेट हेड छत्तीसगढ़ डीएम इंडिया न्यूज़

(कोरबा) चतुर्थ सोमवार को लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच भी क्षेत्रीय विधायक प्रेमचंद पटेल चुनचुनी बस्ती, पानी टंकी स्थित प्राचीन शिव मंदिर पहुंचे। उन्होंने भगवान भोलेनाथ का विधिवत जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की और क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं मंगलमय जीवन की कामना की।

इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम का सबसे भावुक एवं आत्मीय क्षण उस समय आया, जब विधायक प्रेमचंद पटेल ने छोटे-छोटे बच्चों के बीच बैठकर खीर-पूरी का प्रसाद ग्रहण किया। विधायक को अपने बीच पाकर बच्चों में खासा उत्साह नजर आया। बेटियों में भी विधायक के साथ समय बिताने को लेकर काफी प्रसन्नता देखने को मिली।

विधायक की गरिमामयी उपस्थिति में बरपाली महिला समिति द्वारा विशाल भोग-भंडारे का आयोजन किया गया। बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।

इस पुनीत आयोजन में राजेश पटेल, कमलेश प्रधान, संतोष राठौर, विकेश झा, हेमा शर्मा, जीतेन्द्र साहू, राहुल उपाध्याय, रामेश्वर सोनी, रावेन्द्र पटेल, अभिषेक पटेल, अमन गुप्ता, घनश्याम रात्रे एवं जय मिरी का विशेष सहयोग रहा।

कार्यक्रम में सालिक राम दुबे, मनोज कुंडू, अश्वनी मिरी, मनीष भट्ट, आशा राम, नागेन्द्र सिंह, हरिलाल यादव, जय सिंह, जनक राम पटेल एवं अविनाश पटेल सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

नारी शक्ति-बरपाली महिला समिति की मंजू श्रीवास, सुमन, रानी, डिग्गी, सावित्री साहू, साधन बाई, मीना बाई, सुनीता मिरी, लक्ष्मी पटेल, लता साहू, सतरूपा महंत, शशिकला, सीमा बारेठ, अनीता मिरी, रमा रात्रे, अंजना सोनवानी सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने आयोजन में सहभागिता निभाई।

पूरे मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने “हर हर महादेव” और “ॐ नमः शिवाय” के जयघोष किए, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो उठा।