भोलाशंकर रिपोर्टर कुसमुंडा कोरबा

(कोरबा-कुसमुंडा)सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुसमुंडा में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्काउट दल के घोष के साथ हुआ। बड़ी संख्या में भैया-बहनों ने देशभक्ति के नारे लगाते हुए बस्ती भ्रमण किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धातेश्वर सिंह ठाकुर एवं संतोष राठौर (विधायक प्रतिनिधि, कटघोरा) रहे। अध्यक्षता रमेश कुमार राठौर (अधिवक्ता एवं उपाध्यक्ष, सरस्वती बाल कल्याण समिति कुसमुंडा) ने की। विशिष्ट अतिथियों में मनीष मिश्रा (व्यवस्थापक), रामेश्वर सोनी (कोषाध्यक्ष), श्रवण यादव (पार्षद एवं सह व्यवस्थापक), कामता कौशिक तथा संस्था प्रमुख चिंतामणि कौशिक (प्राचार्य) उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि एवं अध्यक्ष द्वारा ध्वजारोहण किया गया। राष्ट्रगान के पश्चात अतिथियों, आचार्यों और विद्यार्थियों ने तिरंगे को नमन किया। इसके बाद सरस्वती, ओंकार एवं भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पूजन किया गया।

हाई स्कूल परीक्षा प्रमुख दीपचंद जंघेला आचार्य ने वर्ष 2025-26 की बोर्ड परीक्षा में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को आमंत्रित किया। मेधावी भैया-बहनों को मुख्य अतिथि द्वारा मूवमेंट्स शील्ड देकर सम्मानित किया गया।


व्यवस्थापक मनीष मिश्रा ने प्रस्तावना प्रस्तुत की। मुख्य अतिथि संतोष राठौर ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस वीर शहीदों के बलिदान को याद करने और उनके सपनों को साकार करने का संकल्प लेने का अवसर है। अध्यक्ष रमेश राठौर ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं एवं आशीर्वचन दिए।


सांस्कृतिक प्रभारी काकोली चौधरी एवं तनु मुखर्जी के मार्गदर्शन में देशभक्ति गीत, कविता, हिंदी, संस्कृत व छत्तीसगढ़ी भाषण तथा सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किए गए। अंत में प्रभारी प्राचार्य शांति कुमार राठौर ने आभार व्यक्त किया। संचालन सुरेश सोनी आचार्य, खुशी साहू, अंकित यादव एवं राज अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम की सफलता में समस्त आचार्य परिवार का योगदान रहा। जानकारी मीडिया प्रभारी हेमलता शर्मा ने दी।