अमर भारद्वाज सह-स्टेट हेड छत्तीसगढ़ डीएम इंडिया न्यूज़

(जांजगीर-चांपा)शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा की आराधना के महापर्व नवरात्रि के पावन अवसर पर श्रद्धालु माता रानी के दर्शन कर सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना कर रहे हैं। नवरात्रि के दौरान मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना के साथ मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित किए जाते हैं। इस पावन अवसर पर मां भगवती के दर्शन और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए भक्तों की आस्था देखते ही बनती है।

इसी कड़ी में चांपा के डागा कॉलोनी, बरपाली चौक, स्टेशन रोड निवासी रोशनलाल हार्डवेयर स्टोर्स के संचालक अजय अग्रवाल अपने परिवार मधु, अंशिका और लक्ष्य अग्रवाल के साथ अड़भार स्थित प्रसिद्ध मां अष्टभुजी के दिव्य दरबार पहुंचे। यहां परिवार ने माता रानी के चरणों में मत्था टेककर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

मंदिर के पुजारी के सानिध्य में अग्रवाल ऐरन परिवार ने मां भगवती को पावन चुनरी अर्पित की तथा श्रद्धा-सुमन और पुष्प चढ़ाकर दर्शन लाभ प्राप्त किया। इस दौरान परिवार ने मां अष्टभुजी से सभी भक्तों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनाए रखने तथा सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करने की प्रार्थना की।

नवरात्रि के इस पावन पर्व पर मां के दरबार में पहुंचकर आशीर्वाद प्राप्त करना परिवार के लिए श्रद्धा और आस्था का विशेष क्षण रहा। अग्रवाल ऐरन परिवार ने माता रानी से भविष्य में भी उनके दिव्य दरबार में हाजिरी लगाने और सदैव कृपा बनाए रखने की कामना की।

जय मां अड़भार अष्टभुजी!