विद्यार्थियो को नियमित रूप से उपस्थित कराने पालकों से आग्रह

शिक्षा सत्र का त्रैमासिक परीक्षा 21 सितंबर से शुरू होकर 30 सितंबर तक चलेगी।प्रश्न पत्र संकुलवार वितरण किया गया है।

देवेन्द्र कुमार खूंटे रिपोर्टर कोरबा

(कोरबा) छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष मनोज चौबे ने सभी पालकों से आग्रह करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को गृह कार्य करने,नियमित रूप से अध्ययन करने,परीक्षा की तैयारी पूरी करने तथा निर्धारित समय पर विद्यालय में उपस्थित होकर परीक्षा देने की अपील की है।अपने बच्चों को परीक्षा की तैयारी के लिए उचित समय एवं शांत वातावरण उपलब्ध कराएं तथा बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजें। परीक्षा के दौरान विद्यार्थी आवश्यक शैक्षणिक सामग्री साथ लेकर आएं और अनुशासन का पालन करें।परीक्षा विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति का आकलन करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों को बिना किसी तनाव के आत्मविश्वास के साथ परीक्षा देने तथा पालकों से बच्चों का उत्साहवर्धन करने की अपील की।सभी विद्यार्थियों को त्रैमासिक परीक्षा के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ परीक्षा में शामिल होकर बेहतर परिणाम प्राप्त करें।


मनोज चौबे 

जिला अध्यक्ष छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन जिला कोरबा