एस.आई.एस. ग्रुप द्वारा जनपद पंचायतों में लगाया जाएगा पंजीयन कैंप

दिब्येन्दु मृधा संपादक डीएम इंडिया न्यूज़

(बालोद)बालोद जिले के 10वीं पास शिक्षित युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विकासखंड स्तर पर प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील कुमार चंद्रवंशी ने बताया कि जिले के सभी जनपद पंचायतों में एस.आई.एस. ग्रुप द्वारा पंजीयन कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। इसके लिए जिले के सभी संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने तथा आवेदकों व नियोजकों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। उल्लेखनीय है कि जनपद पंचायत गुण्डरदेही में 08 एवं 09 जुलाई, जनपद पंचायत डौण्डीलोहारा में 10 एवं 11 जुलाई, जनपद पंचायत गुरूर में 13 एवं 14 जुलाई, जनपद पंचायत बालोद में 15 एवं 16 जुलाई तथा जनपद पंचायत डौण्डी में 17 एवं 18 जुलाई 2026 को सुबह 11 बजे से शाम 03 बजे तक पंजीयन कैंप आयोजित की गई है।