कृष्णा पाण्डेय जिला ब्यूरो चीफ जीपीएम

      (गौरेला-पेंड्रा-मरवाही)कलेक्टर विजय दयाराम के. की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक आगामी 28 जुलाई मंगलवार को आयोजित की गई है। यह बैठक समय-सीमा की बैठक के पश्चात कलेक्ट्रेट के अरपा सभा कक्ष में संपन्न होगी। बैठक में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन से जुड़े विभिन्न विभागों के अधिकारियों को आमंत्रित किया गया है। इनमें जिला पंचायत, वन, स्वास्थ्य, शिक्षा, लोक निर्माण, महिला एवं बाल विकास, कृषि तथा जनसंपर्क विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी शामिल होंगे। बैठक में जल जीवन मिशन तथा जिले में संचालित पेयजल एवं स्वच्छता संबंधी योजनाओं की प्रगति, विभिन्न कार्यों की समीक्षा, विभागीय समन्वय तथा आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक जानकारी एवं अद्यतन प्रगति प्रतिवेदन के साथ बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।