सदानंद कुमार प्रउहा सह-संपादक डीएम इंडिया न्यूज़

 (भिलाई) हरा भरा,स्वच्छ धरा के उद्देश्य को लेकर स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति छत्तीसगढ़ की टीम के संस्थापक एवं प्रदेश अध्यक्ष नवनीत कुमार हरदेल के मार्गदर्शन पर लगातार 1,337 वें दिन स्वच्छता, नशामुक्ति, पौधारोपण, गाजर घास उन्मूलन,जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण जागरूकता अभियान के अवसर पर छत्तीसगढ़ के विभिन्न स्थानों पर क्रमशः महादेव घाट रायपुर,ग्राम अंजोरा दुर्ग, दशहरा मैदान रिसाली दुर्ग ग्रामीण,शिव पार्वती धाम बालोद, दुर्गा मंदिर सुरेगांव, शिव दुर्गा मंदिर सेक्टर 10 भिलाई,कपिश्वर मंदिर भिलाई नगर, प्राचीन शिव मंदिर शिवनाथ नदी घाट दुर्ग,में स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति छत्तीसगढ़ टीम ने जागरूकता अभियान के अंतर्गत स्वयं साफ सफाई कर कचरे को उठाकर एवं गाजर घास उन्मूलन कर निर्धारित स्थान पर डंप करते हुए आसपास के लोगों को स्वच्छता, पौधारोपण, नशामुक्ति,गाजर घास उन्मूलन के लिए प्रेरित किया। ताकि हमारा हर कालोनी,गॉंव,कस्बा, महानगर,देश इन सभी स्थानों में निवासरत हर प्राणी स्वच्छ रहें,स्वस्थ रहें। महादेव घाट रायपुर में भारी मात्रा में झिल्ली, डिस्पोजल, प्लास्टिक चंमच, दोना, पत्तल को इकट्ठा कर डस्टबिन में डाला गया। इसी प्रकार ग्राम अंजोरा दुर्ग में गाजर घास उन्मूलन कर कालोनी के रास्ते को सुगम बनाया। शिवनाथ नदी प्राचीन मंदिर में साफ सफाई के साथ साथ पुर्व में लगाए गए पौधे की देखभाल की।रिसाली दशहरा मैदान में योग लंगर स्थल पर रात नशेड़ी लोग आकर नशा करके कचरा यहीं बिखराकर चले जाते हैं उसकी साफ-सफाई की गई। शिव हनुमान मंदिर परिसर सेक्टर सात भिलाई में स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाकर कचरे को निर्धारित स्थान पर डाला गया। नवनीत कुमार हरदेल ने इस समाचार के माध्यम से शिवनाथ नदी घाट पर कचरे को निकाल कर बाहर रखा गया है उसे जल्दी उठाकर ले जाएं।इस पर निगम प्रशासन दुर्ग ने जल्द ही इसे उठाकर ले जाने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति छत्तीसगढ़ के बैनर तले प्रदेश,देश,परदेश निवासी बच्चे, बूढ़े और जवान यदि इस जागरूकता अभियान सर्व हिताय में समाजसेवा करना चाहते हैं तो इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं 7879558764 हम हर संभव सहायता का प्रयास करेंगे।

इस अभियान में छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष नवनीत कुमार हरदेल, संयुक्त सचिव सुरेन्द्र साहू,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्या थनेश्वरी हरदेल,रिसाली प्रभारी तरुणा देशमुख,टीनल हरदेल,टिकेंद्र हरदेल बालोद से,भागीरथी सिन्हा,डेरहा देशमुख, महेंद्र यादव, कार्तिक राम चंद्राकर, सरोज टहनगुरिया,चितरंजन देशमुख, विजय सिंह, श्वेता जैन, निकिता जयेश शिंगणे, संतोष सिंह,योग लंगर अध्यक्ष अशोक महेश्वरी, वर्षा,छाया, कल्पना, वीरेंद्र सुधाकर, अर्निका लालू, खूशबू क्षत्रिय, श्यामली दास, प्रवीण, रिंकु, नसरीन खान,खलील खान, रेहाना तबस्सुम,योगलंगर युवा टीम,विभा शर्मा, सूर्यांश शर्मा, उर्मिला देवी, शंकर गोटे, निर्मला गोटे,एंव अनेक गणमान्य नागरिक शामिल हुए।