दिब्येन्दु मृधा संपादक डीएम इंडिया न्यूज़

(लखनऊ)अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर वीरांगना लक्ष्मीबाई सम्मान समारोह का आयोजन पुरनीया क्रॉसिंग होटल सैफ वाइट में किया गया।

उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि Max सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल की डॉ0 प्रीति शर्मा, डा0 सुमेधा गुप्ता, अति विशिष्ट अतिथि डा0 गीता सिंह(कैंसर स्पेशलिस्ट) एवं विशिष्ट अतिथि आदर्श व्यापारी एसोसिएशन की इंद्रा नगर महिला अध्यक्ष अल्पना गुप्ता मेहरोत्रा एवं सचिव शशि गिरि (हेल्थ कोच) जी रहीं।

कार्यक्रम का संचालन ट्रांसगोमती अध्यक्ष शीलू जायसवाल एवं इंद्रा नगर अध्यक्ष आकाश अग्रवाल ने किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष राजेश सोनी ने कहा कि आज महिलाएं ट्रेन से लेकर हवाईजहाज तक चला रही है, आदर्श व्यापारी एसोसिएशन सदैव से ही महिला सम्मान के प्रति तत्पर है, और हमारे संगठन के पदाधिकारियों द्वारा समय समय पर महिलाओं के सम्मान के कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहते है.

आए हुए सभी महिलाएं एवं पदाधिकारी गण का निःशुल्क जांच एवं निःशुल्क ओपीडी भी मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा किया गया।

अंत में इंदिरा नगर के अध्यक्ष आकाश अग्रवाल ने आई हुई सभी महिलाओं का आभार व्यक्त किया और उन्होंने कहा कि अगर हमें महिला उत्पीड़न को रोकना है तो इसकी शुरुआत हमें अपने घर से करनी होगी।

उन्होंने कहा कि आज का समय में प्रत्येक घर में एक बेटी होना अनिवार्य है जिससे कि आज के युवक को यह समझना होगा कि उनके कॉमेंट्स के कारण जो महिलाओं का उत्पीड़न हो रहा है उसे रोका जा सके अगर उनको समझना होगा कि अगर स्वयं की बहन के साथ में ऐसा होगा तो उन्हें किस तरह का व्यवहार लगेगा इसलिए हम सभी लोगों को अपने घर से शुरुआत करनी होगी और इस तरह के संस्कार देने होंगे कि हमारे नवयुवक बलात्कार जैसी घटनाओं को अंजाम ना दे सकें

इस अवसर पर एडवोकेट सुनिधि चौधरी प्रदेश विदिशा सलाहकार,समाजसेवी डॉक्टर रुबी राज सिन्हा, एडवोकेट मारिया, एडवोकेट पूजा मिश्रा, एडवोकेट कुमकुम,प्रीति राय,निशि अग्रवाल,कंचन गुप्ता, उर्मिला सिंह, नीति जायसवाल,अंजना श्रीवास्तव,पूर्व सचिवालय अधिकारी श्रीमती मीना श्रीवास्तव, पल्लवी सिंह रीना यादव, अंशु त्रिपाठी रीना बाजपेई,मुंशी पुलिया इकाई के अध्यक्ष अविनाश जायसवाल,मंडल अध्यक्ष राजकुमार रावत, शीतांशु सोनकर, इंदिरा नगर के सचिव शरद मेहरोत्रा, प्रचार मंत्री अजीत अग्रवाल,निशांत दुबे जी,मंडी समिति के अध्यक्ष बजरंग सोनकर,इंदिरा नगर सोशल मीडिया प्रभारी अक्षत चौधरी एवं आदि लगभग 251 महिलाएं मौजूद रही।

सम्मानित होने वाली महिलाओं में डॉक्टर, एडवोकेट अन्य अन्य समाज संस्थाओं की अध्यक्ष एवं व्यापारी बहिनें को अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।