आशीष कुमार साहू रिपोर्टर मस्तूरी बिलासपुर

(बिलासपुर)मस्तूरी क्षेत्र के ग्राम चकरबेढ़ा एवं आश्रित ग्राम थेम्हापार में लगातार लो वोल्टेज, बार-बार बिजली कटौती तथा ट्रांसफार्मर की कमी से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी और उमस के बीच बच्चों, बुजुर्गों एवं किसानों की समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं।

ग्राम पंचायत चकरबेढ़ा की सरपंच शशि घोष ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए अपने समर्थकों एवं ग्रामीणों के साथ मल्हार विद्युत उपकेंद्र पहुंचकर विभागीय अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में गांव में अतिरिक्त एवं उच्च क्षमता वाला ट्रांसफार्मर स्थापित करने तथा लो वोल्टेज की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की गई है।

ग्रामीणों का कहना है कि यह समस्या कई वर्षों से बनी हुई है, जिससे घरेलू कार्यों, कृषि कार्यों तथा दैनिक जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। सरपंच ने विद्युत विभाग से तत्काल कार्रवाई कर ग्रामीणों को राहत प्रदान करने की मांग की है।

अब क्षेत्रवासियों की नजर विद्युत विभाग पर है कि आखिर कब तक उनकी समस्याओं का निराकरण होता है और कब उन्हें निर्बाध एवं पर्याप्त बिजली आपूर्ति मिल पाती है।