लूटा गया मोबाइल, नकदी रकम, चाकू व वारदात में प्रयुक्त वाहन बरामद

अमर भारद्वाज सह-स्टेट हेड छत्तीसगढ़ डीएम इंडिया न्यूज़

(जांजगीर-चांपा)प्रार्थी अशोक लाठिया निवासी खोखरा अपने एक अन्य साथी के साथ बढ़ई का काम करने दिनांक 16.07.26 को सारागांव आया था। शाम को काम समाप्त होने के बाद दोनों अपनी मोटरसाइकिल से वापस घर लौट रहे थे। रास्ते में एनएच- 49 स्थित अंजली फ्यूल्स पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने के लिए रुके। इसी दौरान कुछ युवक उन्हें घूरते हुए वहां से निकल गए। पेट्रोल पंप से लगभग 100 मीटर आगे, रात करीब 7 से 8 बजे बिना नंबर की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर सवार युवकों ने दोनों को रोक लिया और चाकू जैसे धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। आरोपियों ने उनके पास रखे दो मोबाइल फोन एवं 5 हजार रुपये नकद, कुल लगभग 25 हजार रुपये की संपत्ति लूटकर फरार हो गए, घटना की रिपोर्ट पर थाना सारागांव में अपराध दर्ज कर तत्काल विवेचना शुरू की गई। 

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में थाना प्रभारी राकेश कुमार सूर्यवशी द्वारा त्वरित कार्रवाई करते आरोपी महेन्द्र कुमार धारिया निवासी डेरागढ़, थाना बाराद्वार, जिला सक्ती को पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया, मेमोरेंडम के आधार पर घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल तथा लूटा गया एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। आरोपी सूर्यकांत बरेठ निवासी डेरागढ़, थाना बाराद्वार, जिला सक्ती के कब्जे से 2 हजार रुपये नकद बरामद किए गए। मामले में शामिल एक विधि से संघर्षरत बालक से घटना में प्रयुक्त एक्सट्रीम मोटरसाइकिल, चाकू एवं एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया।

 गिरफ्तार आरोपी - 1. महेन्द्र कुमार धारिया निवासी डेरागढ़, थाना बाराद्वार, जिला सक्ती 2. सूर्यकांत बरेठ निवासी डेरागढ़, थाना बाराद्वार, जिला सक्ती 

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक राकेश कुमार सूर्यवशी थाना प्रभारी सारागांव एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।