अमर भारद्वाज सह-स्टेट हेड छत्तीसगढ़

(रायगढ़) खरसिया क्षेत्र के किसान नेता और बरगढ़ धाम निवासी जयप्रकाश डनसेना को भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा का जिला सह प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी का माहौल है तथा उन्हें फोन, सोशल मीडिया और व्यक्तिगत मुलाकात के माध्यम से बधाई और शुभकामनाएं दी जा रही हैं।

जयप्रकाश डनसेना लंबे समय से भाजपा संगठन से जुड़े हुए हैं और किसान हितों के लिए सक्रिय रूप से कार्य करते रहे हैं। किसान पुत्र होने के साथ-साथ वे क्षेत्र में किसानों की समस्याओं को उठाने और उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयास करते आए हैं। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा और समर्पण को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यह नियुक्ति भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में, भाजपा संभाग प्रभारी रामू रोहरा तथा जिला प्रभारी प्रशांत सिंह ठाकुर के निर्देशन में की गई है। वहीं भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर, रायगढ़ जिला अध्यक्ष अरुणधर दीवान और जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष ललित यादव की अनुशंसा पर जयप्रकाश डनसेना को जिला सह प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई है।

जयप्रकाश डनसेना अपने मिलनसार स्वभाव और जनहितैषी कार्यों के लिए क्षेत्र में पहचाने जाते हैं। ग्रामीणों और किसानों के बीच उनकी अच्छी पकड़ है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि उनके नेतृत्व और सक्रियता से भाजपा किसान मोर्चा को और मजबूती मिलेगी तथा संगठन को आगे बढ़ाने में वे महत्वपूर्ण भूमिका