यतेंद्र जीत सिंह छोटू जिला ब्यूरो चीफ खैरागढ़

(खैरागढ़) संगीत नगरी में छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता टीएस सिंहदेव शुक्रवार को एक दिवसीय प्रवास पर खैरागढ़ पहुंचे।। उनके आगमन को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।। शहर की सीमा जालबांधा से लेकर खैरागढ़ शहर तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चौक चौराहों पर आतिशबाजी कर, गगन भेदी नारों और फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत सत्कार किया।। 

शहर की सीमा जालबांधा पहुंचने पर टीएस बाबा का भव्य स्वागत सत्कार किया गया

शहर की सीमा जालबांधा पहुंचने पर राजा आर्यव्रत सिंह और जिला पंचायत सदस्य राजकुमारी शताक्षी देवव्रत सिंह की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भव्य आतिशबाजी कर गर्मजोशी के साथ स्वागत सत्कार किया और नारेबाजी की, वहां से पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस बाबा ग्राम पांडुका पहुंचे जहां पर उन्होंने वरिष्ठ कांग्रेसी व पूर्व जिला पंचायत सदस्य भागचंद पारख के यहां उनके पुत्र प्रवीण पारख के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की और परिवारजनो से मेल-मुलाकात की।। फिर उन्होंने मां चैंद्री माता की पूजा अर्चना की।।    

        

इतवारी बाजार चौक पर शहर अध्यक्ष अरूण भरतव्दाज और विधायक प्रतिनिधि मनराखन देवांगन के नेतृत्व में टीएस बाबा का भव्य स्वागत

खैरागढ़ शहर आगमन पर जहां शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरुण भारद्वाज एवं विधायक प्रतिनिधि मनराखन देवांगन के नेतृत्व में इतवारी बाजार में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया।। उसके बाद 

 टीएस बाबा ने मां दंतेश्वरी मंदिर और रुख्खड़ स्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।।इसके बाद वे सिविल लाइन दुर्गा चौक स्थित राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद एवं विधायक दिवंगत राजा देवव्रत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।। फिर वे कांग्रेस के मंडल अध्यक्ष नित्य शरण सिंह के निवास स्थान गंजीपारा पहुंचे जहां पर उन्होंने उनके पुत्र के अन्नप्राशन संस्कार कार्यक्रम में शामिल हुए और बच्चे को आशीर्वाद दिया और परिवारजनों से मुलाकात की।। फिर वे जिला पंचायत सदस्य राजकुमारी शताक्षी देवव्रत सिंह के रानी रश्मि देवी नगर स्थित निवास स्थान पहुंचे जहां पर उनका तिलक लगाकर, आरती उतारकर राजकुमारी उज्ज्वला देवी सिंह, राजकुमारी शताक्षी देवव्रत सिंह और राजा आर्यव्रत सिंह ने स्वागत सत्कार किया।। 

मिडिया से की चर्चा, भाजपा सरकार पर साधा निशाना, बिना सता के संरक्षण में इतना बड़ा नशे का कारोबार नहीं है सकता

उन्होंने ने वहां पर मीडिया से चर्चा की और टीएस. सिंहदेव ने प्रदेश में सामने आए अवैध अफीम की खेती के मामलों को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इतने बड़े स्तर पर नशे का कारोबार बिना सत्ता के संरक्षण के संभव नहीं है।। उन्होंने बढ़ती महंगाई और गैस सिलेंडर की कीमतों को लेकर केंद्र सरकार की नीतियों की भी आलोचना की।।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं से की मेल-मुलाकात,संगठन को मजबूती प्रदान करने कहा

वहीं उन्होंने जिला पंचायत सदस्य शताक्षी देवव्रत सिंह के निवास स्थान में कार्यकर्ताओं से मेल मुलाकात कर संगठन को मजबूत करने और आगामी महीनों में होने वाले नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भी चर्चा की।।                  

दिवंगत राजा देवव्रत सिंह के परिवारजनों से की चर्चा

उसके बाद उन्होंने वहां भोजन की और बंद कमरे में दिवंगत राजा देवव्रत सिंह की बहन राजकुमारी उज्ज्वला देवी सिंह और सुपुत्री राजकुमारी शताक्षी देवव्रत सिंह और पुत्र राजा आर्यव्रत सिंह से परिवारीक चर्चा की।। इस दौरान छुईखदान राजा गिरीराज किशोर दास, रानी नम्रता किशोर दास, छोटे राजा देवराज किशोर दास,गंडई राजा टाकेश्वर शाह खुशरो से भी मेल-मुलाकात कर चर्चा की ।।      संगीत नगरी की गलीयारो में पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस. सिंह देव के आगमन से राजनीतिक हलकों में इस एक दिवसीय प्रवास को लेकर संगठन को मजबूत प्रदान करने और आगामी राजनीतिक रणनीतियों से जोड़कर देखा जा रहा है।। सता सरकार के बिना टीएस बाबा का कार्यकर्ताओं के बीच उनकी लोकप्रियता बरकरार है,जिसका परिणाम संगीत नगरी आगमन पर उनके स्वागत सत्कार और उमडी भीड़ से लगाया जा सकता है और वह साफ नजर आ रहा है।।          

 00 टीएस सिंहदेव, पूर्व उपमुख्यमंत्री : कार्यकर्ताओं का यह प्रेम और उत्साह ही कांग्रेस की असली ताकत है।। संगीत नगरी की जनता जनार्दन और जांबाज साथियों का यह स्नेह अभिभूत करने वाला है।।