(कोरबा-गेवरा)12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) इकाई एसईसीएल बिलासपुर एवं एसईसीएल गेवरा क्षेत्र के संयुक्त तत्वावधान में कल्याण मण्डपम, गेवरा के सभागार में भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम "स्वास्थ्य आयु के लिए योग" के अनुरूप आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अधिकारियों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
योग शिविर में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल इकाई एसईसीएल बिलासपुर के बल सदस्य, एसईसीएल गेवरा के कर्मचारी, श्रेया महिला समिति के महिला कर्मचारी तथा डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं की सक्रिय एवं प्रेरणादायक सहभागिता रही। सम्पूर्ण योग सत्र का संचालन सीआईएसएफ के सुप्रसिद्ध योग प्रशिक्षक रोहित कुमार द्वारा किया गया। उन्होंने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम, ध्यान एवं शारीरिक-मानसिक संतुलन बनाए रखने हेतु उपयोगी योग मुद्राओं का अभ्यास कराया तथा उनके वैज्ञानिक एवं स्वास्थ्यवर्धक लाभों की विस्तार से जानकारी दी।
शिविर के दौरान प्रतिभागियों को योग की विभिन्न विधियों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर सीआईएसएफ के जवानों द्वारा शानदार योग प्रदर्शन प्रस्तुत किया गया, जिसने उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया। योग प्रशिक्षक श्री रोहित कुमार ने भी व्यक्तिगत रूप से विभिन्न योग मुद्राओं का सही एवं प्रभावी प्रदर्शन कर प्रतिभागियों को प्रेरित किया।
इस अवसर पर उपस्थित संजय कुमार मिश्रा, क्षेत्रीय महाप्रबंधक, एसईसीएल गेवरा, ने अपने संबोधन में कहा कि योग भारत की प्राचीनतम एवं गौरवशाली परंपरा है, जिसे आज वैश्विक स्तर पर विशेष पहचान और सम्मान प्राप्त हुआ है। उन्होंने सभी से योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि नियमित योगाभ्यास स्वस्थ, संतुलित एवं सकारात्मक जीवन की कुंजी है।
वहीं, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल इकाई एसईसीएल बिलासपुर के इकाई प्रभारी रघुबीर नरेन, उप महानिरीक्षक, ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की इस वर्ष की थीम "स्वास्थ्य आयु के लिए योग" का उल्लेख करते हुए कहा कि योग केवल एक शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने सभी उपस्थित लोगों से प्रतिदिन योग करने एवं इसे अपने जीवन का नियमित हिस्सा बनाने की अपील की।
कार्यक्रम में श्रेया महिला समिति की अध्यक्षा रंभा मिश्रा ने विशेष रूप से महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि नारी शक्ति को अपने शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए योग को अपनी दिनचर्या में अवश्य शामिल करना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वस्थ महिला ही स्वस्थ परिवार और स्वस्थ समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
योग शिविर का समापन स्वस्थ एवं जागरूक समाज के निर्माण के संकल्प के साथ हुआ। कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने नियमित योगाभ्यास करने तथा दूसरों को भी योग के प्रति प्रेरित करने का संकल्प लिया।
डीएम इंडिया न्यूज़ वेबसाइट पर उपयोगकर्ताओं द्वारा
प्रस्तुत की गई सामग्री, समाचार, फ़ोटो, वीडियो आदि के लिए हम किसी भी प्रकार की जिम्मेदारी स्वीकार नहीं करते हैं। हमारे द्वारा प्रकाशित की गई सामग्री की जिम्मेदारी संबंधित संवाददाता या खबर देने वाले की होगी ।
डीएम इंडिया न्यूज़ और उसके स्वामी, मुद्रक,प्रकाशक, संपादक किसी भी प्रकार की जिम्मेदारी से मुक्त होंगे, और किसी भी विवाद का समाधान केवल कोरबा, छत्तीसगढ़ न्यायालय क्षेत्र में
किया जाएगा। हमारी वेबसाइट का मुख्य उद्देश्य उपयोगकर्ताओं तक शिक्षा और जानकारी पहुंचाना है। हम जो सामग्री प्रकाशित करते हैं (जैसे टेक्स्ट,फ़ोटो, वीडियो, लिंक आदि), वह पहले से इंटरनेट पर उपलब्ध हो सकती है।
हमारा उद्देश्य केवल उपयोगकर्ताओं तक जानकारी पहुंचाना है। हम
DMCA के नियमों का पालन करते हैं। यदि किसी उपयोगकर्ता को लगता है कि उनकी कॉपीराइट सामग्री हमारी वेबसाइट पर पाई गई है, तो वे हमसे संपर्क करके इसे आसानी से हटवा सकते हैं।