चंद्र कुमार निर्णेजक जिला ब्यूरो चीफ बिलासपुर

(बिलासपुर,) 22 अगस्त 2026। बढ़े हुए बिजली बिल एवं स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे जनआंदोलन के तहत आज ब्लॉक क्रमांक-2 के वार्ड क्रमांक 30 एवं 35 में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घर-घर एवं दुकानों में पहुंचकर जनहित में फॉर्म भरवाए।

   इस अभियान के दौरान आम नागरिकों से बढ़ी हुई बिजली दरों को वापस लेने, 400 यूनिट तक बिजली पर पुनः छूट लागू करने तथा स्मार्ट मीटर हटाने की मांग को लेकर फॉर्म भरवाए गए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नागरिकों से इस जनआंदोलन में सक्रिय रूप से सहभागी बनने की अपील की।

अभियान के दौरान शहर, ब्लॉक, मंडल एवं वार्ड स्तर के कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता विजय पांडे पूर्व शहर अध्यक्ष, नरेंद्र बोलर , राजेश पांडे पूर्व महापौर, महेश दुबे, शिवा मिश्रा , तज्जामूल हक ब्लॉक अध्यक्ष, गजेंद्र श्रीवास्तव मंडल अध्यक्ष, पिंकी बत्रा पूर्व शहर महिला अध्यक्ष, ऋषि पांडे पूर्व प्रवक्ता अखिलेश गुप्ता जिला महामंत्री, संतोष दुबे, गौरव एरि जिला महामंत्री, दीपांशु श्रीवास्तव जिला महामंत्री ,आदेश पांडे पूर्व जिला महामंत्री, प्रियंका यादव जिला सचिव, सुदेश दुबे, हर्षित केसरवानी, कमल गुप्ता, राहुल देवांगन, गुलशन सोन, सुधा यादव,राजू सोनी, कमलकांत देवांगन, भरत देवांगन, सोनी जी, कश्यप जी आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने आम नागरिकों की समस्याएं सुनीं तथा बिजली बिल एवं स्मार्ट मीटर से संबंधित उनकी परेशानियों को अभियान के माध्यम से सामने रखने की बात कही।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि बढ़ती बिजली दरों का सीधा असर आम उपभोक्ताओं के घरेलू बजट पर पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से जनहित में बिजली की बढ़ी हुई दरों को वापस लेने, 400 यूनिट तक छूट की व्यवस्था पुनः लागू करने तथा स्मार्ट मीटर लगाने की व्यवस्था पर पुनर्विचार करने की मांग की।

   कांग्रेस द्वारा यह जनआंदोलन आम उपभोक्ताओं के हितों और उनकी समस्याओं को शासन तक पहुंचाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।