28 वर्ष की सेवा अनुभव, फिर भी टेट अनिवार्य क्यो,?

देवेन्द्र कुमार खूंटे रिपोर्टर कोरबा

(कोरबा)छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा के प्रांतीय आवाहन पर कोरबा जिला के शिक्षक आज "टेट मुक्ति रैली" निकालकर मान.मुख्यमंत्री, शिक्षामंत्री, शिक्षा सचिव और डीपीआई के नाम से कलेक्टर व डीईओ को ज्ञापन देंगे।

छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा के जिला संयोजक मनोज चौबे,वेदव्रत शर्मा, नित्यानंद यादव ने संयुक्त रूप से बताया कि कोरबा जिले के शिक्षक संवर्ग आज तानसेन आईटीआई चौक में एकत्रित होकर रैली के शक्ल में कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर पांच बिंदुओं का मांग पत्र मुख्यमंत्री,माननीय शिक्षा मंत्री, मुख्य सचिन एवं डीपीआई के नाम ज्ञापन सौंपकर मांगों पर चर्चा करेंगे।

मनोज चौबे ने कहा कि शिक्षक संवर्ग के मांगों को पूरा करवाने के लिए प्रदेश के सबसे बड़े तीन संगठन छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन, संयुक्त शिक्षक संघ,शालेय शिक्षक संघ एकजुट होकर छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा का गठन किया गया है जिसका प्रमुख नारा है "हम दिलाये हैं,हम ही दिलायेंगे। यह आंदोलन परिणाम मूलक होगा।

 छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा के प्रमुख मांगे टेट की अनिवार्यता समाप्त करने,पूर्व सेवा की गणना करते हुए पुरानी पेंशन का समस्त वित्तीय लाभ प्रदान करने,नई भर्ती व पदोन्नति नियम 13 फरवरी 2026 को संशोधन करने,वेतन विसंगति दूर करने,ब्रिज कोर्स से b.ed करने शामिल है।

मोर्चा के संयोजकों ने जिले के समस्त शिक्षक साथियों को अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर "टेट मुक्ति रैली" को सफल बनाने अपील किया गया है।

मनोज चौबे 

जिला संयोजक छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा

मो. 7697805477