आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया, अन्य आरोपियों की तलाश जारी

कृष्णा पाण्डेय जिला ब्यूरो चीफ जीपीएम 

(गौरेला-पेंड्रा-मरवाही)थाना पेण्ड्रा क्षेत्रांतर्गत ललाती स्थित रेलवे ट्रैक से रेलवे कार्य में उपयोग होने वाले कॉपर वायर की चोरी के मामले में पेण्ड्रा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चोरी किए गए कॉपर वायर की अनुमानित कीमत ₹60,000 बताई गई है।


पुलिस के अनुसार, आरोपियों द्वारा ललाती स्थित रेलवे ट्रैक से रेलवे कार्य में उपयोग होने वाला कॉपर वायर चोरी किया गया था। चोरी किए गए वायर को आपस में बांटकर बिक्री करने की तैयारी की जा रही थी। पूछताछ के दौरान आरोपियों द्वारा घटना में अन्य साथियों के शामिल होने की जानकारी भी दी गई है, जिनकी पतासाजी पुलिस द्वारा की जा रही है।


मामले में थाना पेण्ड्रा में अपराध क्रमांक 351/2026, धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।


पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार खिलारी के निर्देशन पेण्ड्रा पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए दिनांक 09 अक्टूबर 2026 को शाम लगभग 06:00 बजे तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय पेण्ड्रा रोड के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम एवं पता - 1. करन धुर्वे, पिता हरिभागत ध्रुव, उम्र 23 वर्ष। 2. अशोक राठौर, पिता मान सिंह राठौर, उम्र 19 वर्ष। 3. निखिल राठौर, पिता मनोज राठौर, उम्र 18 वर्ष।तीनों आरोपी निवासी धनगवां, थाना गौरेला, जिला गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही हैं।

प्रकरण में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश एवं मामले की विवेचना जारी है।