चंद्र कुमार निणे॔जक जिला ब्यूरो चीफ बिलासपुर

(बिलासपुर) मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी रूपचंद केवाट पिता मनहरण केवट निवासी मल्हार ने चौकी मल्हार मस्तूरी में आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की दिनांक 4 मई 2026 को नारियल खरीदी बिक्री की बात को लेकर विवाद होने पर आरोपी ज्ञान उर्फ़ लकी श्रीवास ने अपने सेलून दुकान में रखी कैची से आहट रूपेश व उसके पिता मनहरण को मारपीट कर चोट पहुंचा था जिस पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचन किया गया विवेचना दौरान प्रकरण मे आहत को गंभीर चोट होने से प्रकरण में धारा का विस्तार कर प्रकरण के आरोपी ज्ञान उर्फ़ लक्की श्रीवास को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया माननीय न्यायालय क़े आदेश पर आरोपी को जेल दाखिल किया गया

नाम आरोपी :- ज्ञान और लक्की श्रीवास पिता दिल हरण श्रीवास उम्र 23 वर्ष मेला चौक मल्हार चौकी मल्हार थाना मस्तूरी