CSP जांजगीर योगिताबाली खापर्डे ने शॉल, श्रीफल एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर किया सम्मानित

अमर भारद्वाज सह-स्टेट हेड छत्तीसगढ़ डीएम इंडिया न्यूज़

(जांजगीर-चांपा)पुलिस विभाग में अपनी दीर्घ, अनुशासित एवं समर्पित सेवाएं प्रदान करने के पश्चात एसडीओपी कार्यालय चांपा में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) केशव साहू के सेवानिवृत्त होने पर आज मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय, जांजगीर के सभा कक्ष में गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया।


समारोह में CSP ने केशव साहू को शॉल, श्रीफल एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि पुलिस सेवा केवल एक नौकरी नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के प्रति समर्पण का दायित्व है। 


विदाई समारोह के दौरान CSP जांजगीर योगिताबाली खापर्डे सहित रक्षित निरीक्षक प्रदीप कुमार जोशी, मुख्य लिपिक दिनेश शर्मा सहित अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।