चंद्र कुमार निणे॔जक जिला ब्यूरो चीफ बिलासपुर

(बिलासपुर ) कांग्रेस भवन में ग्रामीण एवं शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में मस्तूरी विधायक एवं विधानसभा उपसचेतक दिलीप लहरिया शामिल होकर संगठन की आगामी गतिविधियों, जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों तथा संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा परिचर्चा किये।

विधायक दिलीप लहरिया ने बैठक में संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, आम जनता की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने तथा कांग्रेस की विचारधारा और जनसेवा के संकल्प को घर-घर तक पहुँचाने के विषय पर सार्थक विचार-विमर्श किये। कांग्रेस पार्टी हमेशा से जनता की आवाज़ रही है। हमारा संकल्प है कि आमजन के अधिकारों की रक्षा, सामाजिक न्याय, विकास और जनकल्याण के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करते रहेंगे, तत्पश्चात शहर एवं ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी में नवनियुक्त समस्त पदाधिकारी गणों को नियुक्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किये।

इस अवसर पर संगठन जिला प्रभारी सुबोध हरितवाल, कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव,ग्रामीण जिलाध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री, शहर जिलाध्यक्ष सुधांशु मिश्रा, पूर्व विधायक सियाराम कौशिक, विजय केसरवानी, विजय पांडे, प्रमोद नायक, राजेंद्र शुक्ला सहित समस्त कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।