सदानंद कुमार प्रउहा सह-संपादक डीएम इंडिया न्यूज़

(मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर) शासकीय प्राथमिक शाला मेंड्रा, विकासखंड-खड़गवां में अध्ययनरत आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद विद्यार्थियों की सहायता हेतु शकुंतला फाउंडेशन, रायपुर की संस्थापिका श्रीमती स्मिता सिंह द्वारा प्रेरणादायी पहल की गई।


फाउंडेशन की ओर से कक्षा पाँच के छात्र सागर, जिनके माता-पिता का निधन हो चुका है और जो अपने दादा-दादी के साथ रहते हैं, तथा कक्षा एक की छात्रा अनुपा एवं कक्षा चार की छात्रा आज्ञा, जिनके पिता का मार्च माह में सड़क दुर्घटना में निधन हो गया था और जिनका पालन-पोषण उनकी माता कर रही हैं, इन तीनों बच्चों को स्कूल बैग, कॉपियाँ, रंगीन पेंसिल, पेन, पेंसिल एवं पानी की बोतल प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।


इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने स्मिता सिंह एवं शकुंतला फाउंडेशन के इस मानवीय एवं प्रेरणादायी सहयोग की भूरि-भूरि प्रशंसा की। विद्यालय के सहायक शिक्षक बिसे लाल ने फाउंडेशन की संस्थापिका स्मिता सिंह के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार का सहयोग जरूरतमंद विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करने के साथ-साथ उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।


विद्यालय परिवार ने आशा व्यक्त की कि शकुंतला फाउंडेशन भविष्य में भी इसी प्रकार समाज के वंचित एवं जरूरतमंद बच्चों की सहायता कर शिक्षा के क्षेत्र में अपना अमूल्य योगदान देता रहेगा।