खमतराई में विशाल जगराता कार्यक्रम संपन्न, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल

चंद्र कुमार निणे॔जक जिला ब्यूरो चीफ बिलासपुर

(बिलासपुर) खमतराई बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के खमतराई में आयोजित विशाल जगराता कार्यक्रम में भक्ति, श्रद्धा और सामाजिक समरसता का अनूठा संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में पहुंचे छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं राष्ट्रीय समन्वयक त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने कहा कि समाज में जात-पात का भेदभाव आज भी लोगों के मन-मस्तिष्क में व्याप्त है, लेकिन माता के दरबार में सभी भक्त एक समान होते हैं। यहां केवल एक ही जात होती है और वह है भक्तों की जात। जागरण में माता के सानिध्य की अनुभूति होती है, जो लोगों को आपसी प्रेम, सद्भाव और एकता का संदेश देती है।

कार्यक्रम को क्षेत्रीय विधायक सुशांत शुक्ला, एवं जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी जनपद उपाध्यक्ष विक्रम सिंह ने भी संबोधित किया विशिष्ट अतिथि के रूप में कांग्रेस नेता साखन दरवे, रतनपुर नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष घनश्याम रात्रे तथा मोहन जायसवाल उपस्थित रहे। इस अवसर पर लोकप्रसिद्ध गायक सूरज श्रीवास एवं गायिका लक्ष्मी करियारे की मंडली ने भव्य जगराता प्रस्तुत किया। भक्ति गीतों और माता के जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम का संचालन मनीष सेंगर ने किया।

कार्यक्रम में कांग्रेस नेता धर्मेंद्र तामेश्वर ने अपने सैकड़ों सहयोगियों के साथ त्रिलोक चंद्र श्रीवास का आतिशबाजी एवं पुष्पहारों से भव्य स्वागत किया। आयोजन समिति के सदस्य राजेश शेट्टी, दुर्गा शेट्टी, रवि सूर्या, राकेश राजगिर एवं अनिल सूर्यवंशी सहित नवयुवक दुर्गा उत्सव समिति के सैकड़ों सदस्य आयोजन की व्यवस्था में सक्रिय रहे। जगराता कार्यक्रम में हजारों की संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्रवासी शामिल हुए। पूरे आयोजन में भक्ति और उत्साह का वातावरण बना रहा।