पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉ. नवल किशोर त्रिपाठी को ‘नोबेल पुरस्कार’ से सम्मानित

(लखनऊ)आदर्श व्यापारी एसोसिएशन परिवार द्वारा भोपाल से पधारे सुप्रसिद्ध कथावाचक एवं ज्योतिषाचार्य पंडित रामजीवन दुबे (भोपाल वाले बाबा) का अलीगंज स्थित इन्वेस्टर सॉल्यूशन कार्यालय पर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर इन्वेस्टर सॉल्यूशन के डायरेक्टर मानव जौहरी के निवास पर श्री सत्यनारायण कथा एवं विशाल प्रसाद वितरण का आयोजन हुआ।

समारोह में निष्पक्ष पत्रकारिता और सामाजिक जागरूकता हेतु राष्ट्रीय नवल टाइम्स के प्रधान संपादक डॉ. नवल किशोर त्रिपाठी को भोपाल वाले बाबा एवं पूर्व महापौर द्वारा "नोबेल पुरस्कार" से सम्मानित किया गया।

इस दौरान एसोसिएशन के इंदिरा नगर अध्यक्ष आकाश अग्रवाल, महिला इकाई सचिव शशि गिरी एवं उप-सचिव आशुतोष अवधवाल ने पूज्य बाबा को अंगवस्त्र व स्मृति चिह्न भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

अपने संबोधन में भोपाल वाले बाबा ने कहा कि सरकार को सनातन धर्म के उत्थान के साथ-साथ देश भर के प्रमुख मंदिरों की सुरक्षा व व्यवस्था पर विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कल्याण सिंह के सिद्धांतों का स्मरण कराते हुए नेतृत्व को कथनी और करनी में एकरूपता रखने की सलाह दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार तीन दिवसीय प्रवास पर लखनऊ आए भोपाल वाले बाबा माता चंद्रिका देवी के दर्शन करेंगे तथा श्रद्धालुओं व व्यापारियों से भेंट करेंगे। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष राजेश सोनी, निशांत दुबे, डॉ. आशीष तिवारी, केतन गिरी सहित सैकड़ों व्यापारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में इंदिरा नगर के अध्यक्ष आकाश अग्रवाल ने सभी का बाल व्यक्त किया और कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।