आशीष कुमार साहू रिपोर्टर मस्तूरी बिलासपुर

(बिलासपुर)युगाब्द 5128 पुरुषोत्तम के पावन अवसर पर शुभमविहार मानस मंडली द्वारा मेजर आशीष मिश्रा के जन्मदिन एवं धनंजय मिश्रा एवं तृप्ता मिश्रा की सालगिरह के पावन अवसर पर सतत 211वें सुंदरकांड व हनुमान चालीस पाठ के आयोजन में सहभागी होने का सुअवसर मिला है। आज के संगीतमय सुंदर कांड पाठ में उपस्थित धर्मनिष्ठ श्रद्धालुओं को सम्बोधित करते हुए ललित हीरालाल गर्ग ने बताया कि मैकाले की कुटिल शिक्षा पध्दति से शिक्षित जनसामान्य हिंदू संस्कृति व संस्कार दीप प्रज्ज्वलन, ईश आराधना, भजन गायन को भूल विदेशी संस्कृति का अंधानुकरण में करने लगे हैं। उन्होंने समस्त जागरूक देशभक्तों विशेष कर माताओं-बहनों से आग्रह किया कि वे अपने बच्चों को संस्कार देने हेतु कम से कम प्रतिदिन एकबार तथा सप्ताह में एकबार सामूहिक हनुमान चालीसा पढ़ने की आदतें अवश्य ही डाले। बच्चों को आदर्श के रूप में श्रीराम, श्री हनुमान व स्वतंत्रता संग्राम के वीरो को बनाये। तभी वे एक आदर्श नागरिक बनेंगे तथा हमारा राष्ट्र अखंड रहेगा। आज के आयोजन में शुभमविहार मानस मंडली के अध्यक्ष श्री आख़िलानन्द पांडेय, ललित अग्रवाल, अखलेश द्विवेदी, प्रमोद अवस्थी, डी पी सक्सेना, ए के स्वर्णकार, भूपेन्द्र यादव, संतोष तिवारी, नीरज तिवारी, प्रो वेद प्रकाश मिश्र, संगम शुक्ला, प्रो हरिशंकर तिवारी, डॉ रंजन द्विवेदी सहित सैकड़ो की सँख्या में श्रद्धालु मातृशक्ति सामूहिक सुंदरकांड व हनुमान चालीसा के पाठ तथा भजन में शामिल हुए।