आशीष कुमार साहू रिपोर्टर मस्तूरी बिलासपुर

(बिलासपुर)मस्तूरी विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत गोपालपुर में ग्रामीण विकास को नई दिशा देने वाले तीन महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों का विधिवत भूमि पूजन संपन्न हुआ। इनमें अटल डिजिटल सेवा केंद्र भवन, सीसी रोड निर्माण एवं नवीन आंगनबाड़ी भवन शामिल हैं।

कार्यक्रम में सरपंच राहुल केंवट (राजू), उपसरपंच शिव कुमार, सचिव गोविंद रावत, पंचगण एवं ग्राम के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में पूजा-अर्चना कर कार्यों का शुभारंभ किया गया।

अटल डिजिटल सेवा केंद्र के निर्माण से ग्रामीणों को विभिन्न शासकीय एवं ऑनलाइन सेवाएं गांव में ही उपलब्ध होंगी। सीसी रोड निर्माण से आवागमन सुगम होगा तथा बरसात के दिनों में कीचड़ की समस्या से राहत मिलेगी। वहीं नवीन आंगनबाड़ी भवन बच्चों एवं महिलाओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने में सहायक होगा।

इस अवसर पर सरपंच राहुल केंवट ने कहा कि ग्राम के समग्र विकास एवं ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना पंचायत की प्राथमिकता है। सभी निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयावधि में पूर्ण कराए जाएंगे।

भूमि पूजन कार्यक्रम में अंजोर राम केंवट, कार्तिक राम केंवट, पूर्व जनपद सदस्य रामलाल केंवट, रामगोपाल केंवट, सुशील कुमार, छेदीलाल केंवट, देवा केंवट, परदेसी राम केंवट सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया।