देवेन्द्र कुमार खूंटे रिपोर्टर कोरबा

(कोरबा-कुदमुरा)खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का भव्य शुभारंभ बुधवार, 25 नवंबर को कुदमुरा धान उपार्जन केंद्र में अत्यंत हर्षोल्लास, श्रद्धा और उल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान पूर्वक पूजा-अर्चना से हुआ। तत्पश्चात छत्तीसगढ़ की गौरवशाली लोक संस्कृति की सजीव झलक प्रस्तुत करते हुए ग्रामीण कलाकारों द्वारा मनमोहक करमा नृत्य की प्रस्तुति दी गई, जिससे संपूर्ण परिसर सांस्कृतिक उल्लास से गुंजायमान हो उठा वहां उपस्थित अन्य किसानों  किसानों का भी गमछा और पुष्प गुच्छ से सम्मान किया गया। ढोल-मांदर की थाप और नृत्य की मनोरम छटा ने आयोजन को स्मरणीय बना दिया।

शुभारंभ के इस पावन अवसर पर केंद्र में धान विक्रय हेतु पधारे ग्राम कुदमुरा एवं तौलीपाली के अन्नदाता किसान बृज लाल राठिया एवं सतीश कुमार राठिया का पुष्पमाला और गमछा से आत्मीय स्वागत एवं भावपूर्ण सम्मान किया गया। किसान सम्मान की इस परंपरा ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया।

खरीदी के प्रथम दिवस पर किसानों द्वारा उपार्जन केंद्र में कुल 88 क्विंटल 80 किलो धान का विक्रय किया गया। खरीदी प्रारंभ होते ही केंद्र परिसर में किसानों के चेहरों पर संतोष, आशा और उत्साह की स्पष्ट झलक देखने को मिली।


इस गरिमामय आयोजन में भाजपा मण्डल अध्यक्ष बृजलाल राठिया, दुर्गा प्रसाद राठिया( राठिया समाज अध्यक्ष ), महेश राठिया (सरपंच प्र.), हेमलाल झारिया (जिला सदस्य भाजपा), माखन राठिया (फड़ प्रभारी), महेत्तर सिंह राठिया (सरपंच प्र.), ईश्वर राठिया (पूर्व अध्यक्ष कृषि उपज कोरकोमा), सीताराम राठिया (पूर्व सरपंच), रूद्रदेव राठिया, पुरुषोत्तम राठिया, मोदीलाल (जिला सदस्य social media भाजपा), अजय कुमार अग्रवाल, राजेश कुमार अग्रवाल, अरविन्द राठिया (तकनीकी सहायक मंडी), वेदराम राठिया, गोरेलाल झारिया, राजकुमार राठिया, छविलाला राठिया, सुखराम धनवार, वीरेंद्र राठिया सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

.

माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार द्वारा किसानों को प्रति एकड़ ₹13,839 बोनस राशि देने का निर्णय लिया गया है। साथ ही प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी का प्रावधान है। किसान यदि 15 क्विंटल धान भी बेचता है, तब भी उसे पूरी बोनस राशि का लाभ मिलेगा।

.

इस अवसर पर अपने उद्बोधन में भाजपा मण्डल अध्यक्ष बृजलाल राठिया ने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े प्रत्येक किसान तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने कहा कि धान विक्रय के दौरान किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए।