"प्रतिनिधिमंडल ने सूर्यांश शिक्षा महा महोत्सव 2026 के लिए किया आमंत्रित"  

धनेश देवांगन बिलासपुर संभाग ब्यूरो चीफ

 (जांजगीर-चांपा) दीप पर्व दीपावली के शुभ अवसर पर सूर्यांश शिक्षा उत्थान समिति के एक प्रतिनिधिमंडल ने 11 नवंबर 2026 को पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं विधानसभा उपाध्यक्ष नारायण चंदेल से सौजन्य मुलाकात किया और दीपावली की शुभेच्छा दिया। प्रतिनिधिमंडल ने आगामी दिसंबर माह में 24, 25 और 26 दिसंबर को आयोजित सूर्यांश शिक्षा महामहोत्सव 2026 के लिए आमंत्रित किया। पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने सूर्यांश के प्रतिनिधिमंडल एवं संरक्षकों से महामहोत्सव के आयोजन की तैयारियों के संबंध में विस्तार पूर्वक चर्चा किया। प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों ने पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के नेतृत्व में महामहोत्सव के मुख्य आतिथ्य हेतु छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय विष्णुदेव साय को आमंत्रित करने का आग्रह किया जिसे स्वीकार करते हुए उनसे शीघ्र मुलाकात करने का आश्वासन प्रदान किया।

  

   प्रतिनिधि मंडल में नगर पालिका परिषद जांजगीर के अध्यक्ष रेखा देवा गढ़ेवाल के साथ सूर्यांश शिक्षा उत्थान समिति के संरक्षक प्रो. गोवर्धन सूर्यवंशी, -चांपा टंडन, देवा गढ़ेवाल, संजय फर्वे, प्रतीक राज, रूपेश सूर्यवंशी, बजरंग गोयल, कन्हैया सूर्यवंशी, प्रदीप हंसराज एवं रमेश सूर्यवंशी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।