​चितरंजन कुमार प्रसाद रिपोर्टर कटघोरा कोरबा

(कोरबा-कटघोरा)भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर देश उन्हें नमन कर रहा है। इस अवसर पर कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल जी के कटघोरा नगर पालिका के सामने स्मारक 'पहुंचकर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की और भाव नी श्रद्धांजलि दी।   "अटल जी को उनकी पुण्यतिथि पर याद कर रहा हू। अद्भुत दूरदर्शिता वाले एक असाधारण राजनेता के तौर पर, उन्होंने अपना जीवन देश की सेवा में समर्पित कर दिया। इनके बस इतना सा है जो इस समय वह विचारों और प्रयासों ने कई पीढ़ियों को प्रेरित किया और उनके नेतृत्व ने हमारे देश को मजबूत बनाया। सुशासन और जन-कल्याण पर उनका जोर हमेशा हमारा मार्गदर्शन करता रहेगा।"  

​दिग्गज नेताओं ने अर्पित की 

विधायक प्रेमचंद पटेल कटघोरा में कार्यक्रम के बाद नगर पंचायत छुरी के लिए रवाना हुए वहां अटल के कार्यक्रम में शामिल हुए नगर पंचायत अध्यक्ष समेत भारी संख्या में भाजपा कार्य करता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे

मंडल अध्यक्ष अभिषेक गर्ग पवन गर्ग मीना शर्मा संजय शर्मा जी जिला महामंत्री मनु नायडू एल्डरमैन संमजीत सिंग,राजू दीवान, सुनील कुर्रे, गोपेंद्र पांडे,उत्तरा चौहान, गायत्री श्रीवास्तव,दरस कुवर,अर्चना अग्रवाल, स्नेह,लता पटेल,ललिता पटेल और अनुराग लक्कू देवांगन सत्यम जयसवाल पीयूष गर्ग भारी संख्या मेंभाजपा नेता उपस्थित रहे नेताओं ने भी अटल को श्रद्धांजलि दी।  


मंडल अध्यक्ष अभिषेक गर्ग ने कहा कि अटल जी एक ऐसे देशभक्त राजनेता थे, जिन्होंने परमाणु परीक्षण और कारगिल युद्ध में पूरी दुनिया को भारत की शक्ति से परिचित कराया।  

​संजय शर्मा भाजपा जिला महामंत्री ने कहाअटल जी ने आजीवन 'राष्ट्र प्रथम, सदैव प्रथम' की भावना के साथ कार्य किया और भारतीय लोकतंत्र को समृद्ध किया।  

​श्री पवन गर्ग जी बोले भारत की सुरक्षा, अर्थव्यवस्था और कूटनीति में अटल जी के अमूल्य योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।  

​देशभर में आयोजित हुए कार्यक्रम

कटघोरा के अलावा देश के विभिन्न राज्यों में भी अटल बिहारी वाजपेयी जी की स्मृति में विशेष कार्यक्रमों और श्रद्धांजलि सभाओं का आयोजन किया गया। नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।  

​16 अगस्त 2018 को देश के प्रिय राजनेता अटल बिहारी वाजपेयी का निधन हुआ था। एक महान वक्ता, संवेदनशील कवि और दूरदर्शी नेता के रूप में उनका योगदान भारतीय राजनीति के इतिहास में सदैव अमर रहेगा।