दिब्येन्दु मृधा संपादक डीएम इंडिया न्यूज़

(कोरबा-बालको)लोक शिक्षण संचालनालय, अटल नगर, नवा रायपुर के निर्देशानुसार आयोजित राज्य स्तरीय स्कूल शिक्षा विभाग की खेल प्रतियोगिता के लिए मिनीमाता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालको नगर के दो विद्यार्थियों का चयन हुआ है। कक्षा 8वीं के छात्र आकाश यादव और कक्षा 7वीं के छात्र अर्श हुसैन का चयन 14 वर्ष आयु वर्ग की फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए किया गया है। दोनों खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सारंगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे।

दोनों खिलाड़ियों के राज्य स्तर पर चयन से ऊर्जा नगरी कोरबा के फुटबॉल खिलाड़ियों एवं खेलप्रेमियों में उत्साह का माहौल है। विद्यालय परिवार ने दोनों खिलाड़ियों के चयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी टीपी उपाध्याय, जिला खेल अधिकारी दीनू पटेल, सहायक जिला क्रीड़ा अधिकारी जेके गवेल, पूर्व क्रीड़ा अधिकारी केआर टंडन, सहायक खेल अधिकारी रामकृपाल साहू, विकासखंड शिक्षा अधिकारी कोरबा जितेंद्र साहू, विद्यालय के प्राचार्य भुजेंद्र सिंह, वरिष्ठ व्यायाम शिक्षक कृष्णा गढ़वाल, जिलाध्यक्ष शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ देवेंद्र महतो, सचिव सनत कालेलकर, फुटबॉल कोच गोपाल दास महंत, कल्याण शिक्षण समिति के सचिव गिरीश शर्मा, कोषाध्यक्ष केशव कुर्रे सहित पांचों विकासखंड के क्रीड़ा प्रभारियों एवं विद्यालय के शिक्षकों ने खिलाड़ियों को बधाई दी।

खिलाड़ियों के सारंगढ़ रवाना होने पर राजेंद्र यादव, रागनी यादव, जाबिर हुसैन एवं शबनम परवीन सहित परिजनों ने भी शुभकामनाएं दीं।