चंद्र कुमार निणे॔जक जिला ब्यूरो चीफ बिलासपुर

(बिलासपुर) अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार शनिवार को बिलासपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विजय रैली एवं पदयात्रा निकालकर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में छात्र हितों के मुद्दे पर हुए आंदोलन की सफलता का स्वागत किया। शहर अध्यक्ष , सुधांशु मिश्रा एवं ग्रामीण जिलाध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री के नेतृत्व में कांग्रेसजन तिलक नगर स्थित कांग्रेस भवन से बड़ी संख्या में एकत्रित हुए और पोस्ट ऑफिस चौक, बृहस्पति बाजार, जेल रोड होते हुए अंबेडकर चौक तक पदयात्रा निकाली।

रैली को संबोधित करते हुए ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री ने कहा कि राहुल गांधी ने किसानों युवाओं और छात्रों के हितों के लिए लगातार संघर्ष किया है उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता की आवाज को सड़क से संसद तक मजबूती से उठाते रहे और आगे भी उठाते रहेगे उन्होंने कहा कि छात्र आंदोलन की सफलता लोकतांत्रिक संघर्ष की मिसाल है

  शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुधांशु मिश्रा ने कहा कि छात्रों के हितों की रक्षा के लिए कांग्रेस द्वारा चलाए गए आंदोलन ने केंद्र सरकार को झुकने पर मजबूर किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने लगातार छात्रों के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया, जिसके परिणामस्वरूप शिक्षा मंत्री को पद छोड़ना पड़ा। उन्होंने इसे लोकतंत्र और छात्र शक्ति की जीत बताते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा युवाओं और छात्रों के अधिकारों के लिए संघर्ष करती रहेगी।

वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना समय की आवश्यकता है। कांग्रेस नेताओं ने छात्रों के हितों की रक्षा के लिए आंदोलन में शामिल सभी कार्यकर्ताओं एवं युवाओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनहित के मुद्दों पर पार्टी का संघर्ष भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा।

रैली के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई एवं विभिन्न प्रकोष्ठों के सदस्य उपस्थित रहे।