(सक्ती)सीसीआईडब्ल्यूसीएस योजना अंतर्गत भारत सरकार, गृह मंत्रालय के एनसीआरबी शाखा, नई दिल्ली द्वारा प्राप्त साइबर टिपलाइन शिकायत में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक के माध्यम से महिला एवं बच्चों से संबंधित आपत्तिजनक सामग्री अपलोड किए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी।
शिकायत में उल्लेखित फेसबुक लॉगिन संबंधी तकनीकी जानकारी, दिनांक 27.10.2022 के लॉगिन समय एवं आईपी एड्रेस के आधार पर साइबर जांच की गई। संबंधित सेवा प्रदाता कंपनी से आवश्यक जानकारी प्राप्त कर आईपी एड्रेस एवं मोबाइल टावर लोकेशन का तकनीकी विश्लेषण किया गया। जांच में घटना के समय संबंधित आईपी की लोकेशन ग्राम देवरमाल, तहसील सक्ती, जिला सक्ती (छत्तीसगढ़) के आसपास होना पाया गया।
आगे की विवेचना में फेसबुक पर नाबालिग बालक का अश्लील वीडियो अपलोड किए जाने तथा उक्त गतिविधि से संबंधित मोबाइल के धारक के संबंध में जानकारी प्राप्त हुई। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान राजेन्द्र कुमार मिरी उर्फ गजालाल मिरी, उम्र 30 वर्ष, निवासी मकान नंबर 143, खैयापारा, ग्राम बड़े देवगांव, थाना खरसिया, जिला रायगढ़ (छत्तीसगढ़)के रूप में हुई।
उक्त मामले में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 130/2024, धारा 67(बी) आईटी एक्ट, धारा 201 आईपीसी एवं धारा 15(2) पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।
पुलिस अधीक्षक जिला सक्ती प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला सक्ती पंकज पटेल एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी सक्ती डॉ. भुवनेश्वरी पैकरा के मार्गदर्शन में थाना सक्ती पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता से विवेचना करते हुए तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर तंत्र के आधार पर आरोपी की पतासाजी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे।
विवेचना के दौरान आरोपी लगातार फरार रहकर अपना लोकेशन बदल रहा था। पुलिस द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। अंततः सक्ती पुलिस को सफलता मिली और दिनांक 19.11.2026 को आरोपी राजेन्द्र कुमार मिरी उर्फ गजालाल मिरी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। अपराध में संलिप्तता पाए जाने पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
#सक्ती पुलिस की अपील : सक्ती पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किसी भी प्रकार की अश्लील, आपत्तिजनक अथवा नाबालिग बच्चों से संबंधित अनुचित सामग्री अपलोड, शेयर या प्रसारित न करें। ऐसा करना गंभीर दंडनीय अपराध है। साइबर अपराध से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी अथवा शिकायत तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 या नजदीकी पुलिस थाने में दें।
सक्ती पुलिस – अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध।
डीएम इंडिया न्यूज़ वेबसाइट पर उपयोगकर्ताओं द्वारा
प्रस्तुत की गई सामग्री, समाचार, फ़ोटो, वीडियो आदि के लिए हम किसी भी प्रकार की जिम्मेदारी स्वीकार नहीं करते हैं। हमारे द्वारा प्रकाशित की गई सामग्री की जिम्मेदारी संबंधित संवाददाता या खबर देने वाले की होगी ।
डीएम इंडिया न्यूज़ और उसके स्वामी, मुद्रक,प्रकाशक, संपादक किसी भी प्रकार की जिम्मेदारी से मुक्त होंगे, और किसी भी विवाद का समाधान केवल कोरबा, छत्तीसगढ़ न्यायालय क्षेत्र में
किया जाएगा। हमारी वेबसाइट का मुख्य उद्देश्य उपयोगकर्ताओं तक शिक्षा और जानकारी पहुंचाना है। हम जो सामग्री प्रकाशित करते हैं (जैसे टेक्स्ट,फ़ोटो, वीडियो, लिंक आदि), वह पहले से इंटरनेट पर उपलब्ध हो सकती है।
हमारा उद्देश्य केवल उपयोगकर्ताओं तक जानकारी पहुंचाना है। हम
DMCA के नियमों का पालन करते हैं। यदि किसी उपयोगकर्ता को लगता है कि उनकी कॉपीराइट सामग्री हमारी वेबसाइट पर पाई गई है, तो वे हमसे संपर्क करके इसे आसानी से हटवा सकते हैं।