विभिन्न समस्याओं को लेकर अधिकारियों को सौंपेंगे ज्ञापन 

दिब्येन्दु मृधा संपादक डीएम इंडिया न्यूज़

(कोरबा)छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रांताध्यक्ष आदरणीय संजय शर्मा जी के निर्देश पर छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन जिला कोरबा के वर्चुअल बैठक संपन्न हुआ। बैठक में प्रांतीय निर्णय को साझा किया गया,प्रथम नियुक्ति तिथि से पेंशन की गणना कर पूर्ण पेंशन की लाभ,मान.हाई कोर्ट के निर्णय को सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर किया गया,पदोन्नति क्रमोन्नती समय वेतनमान, विभागीय सिमित टेट परीक्षा आयोजित किया जाए, विभागीय बीएड कोर्स करवाया जाए,सदस्यता अभियान, सभी ब्लाक और जिला में बैठक/ज्ञापन आयोजित किया जाए, व्हीएसके जगह पर बायोमैट्रिक अटेंडेंस, प्रदेश में 53000 शिक्षक संवर्ग की सीधी भर्ती सहित अन्य लिए गए निर्णय पर विस्तृत जानकारी दिया गया एवं उस पर चर्चा किया गया।


छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश संगठन मंत्री प्रमोद सिंह राजपूत एवं जिला अध्यक्ष मनोज चौबे ने संयुक्त रूप से बताया कि स्थानीय स्तर पर प्रमुख रूप से ट्रायवल क्षेत्र में 20 दिन की आकस्मिक अवकाश,सर्विस बुक का संधारण,सभी ब्लाकों में बैठक आयोजित कर ज्ञापन, सभी ब्लाकों में समस्याओं का निदान हेतु शिविर का आयोजन, कोरबा ब्लाक को मजबूती प्रदान करने हेतु कार्यकारिणी का विस्तार,सदस्यता अभियान,जिला स्तर में शीघ्र बैठक कर ज्ञापन सौंपने सहित अन्य विषयों पर चर्चा कर संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौपने का निर्णय लिया गया।


 आज की बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश संगठन मंत्री प्रमोद सिंह राजपूत, जिला अध्यक्ष मनोज चौबे,जिला कोषाध्यक्ष बुद्धेश्वर सोनवानी,जिला मीडिया प्रभारी प्रदीप जायसवाल,जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र नायक,अशोक भारद्वाज,जिला प्रभारी श्रीमती मधुलिका दुबे,श्रीमती निर्मला शर्मा,श्रीमती गरिमा मिश्रा, श्रीमती नंदिनी राजपूत,स्नेह,पुनीता मिंज, शीला शर्मा, पोड़ी उपरोड़ा ब्लाक अध्यक्ष रामशेखर पांडेय,पाली ब्लाक अध्यक्ष नागेंद्र मरावी, कटघोरा ब्लाक अध्यक्ष नंदकिशोर साहू,जिला पदाधिकारी सत्य प्रकाश खांडेकर,संतोष यादव, ओमप्रकाश खांडे,जय कुमार, रमेश कुमार जांगड़े,प्रेमचंद सोनी, अनिल भट्टपहरे, प्रताप सिंह राजपूत,सुरेश जोशी,भारत डिक्सेना,जगजीवन कैवर्त,राजेश यादव,मानिक राम,रवींद्र प्रताप राठौर,दिनेश कुमार,श्रवण उईके,रामप्रसाद मरकाम,अशोक किरण,चंद्र कंवर ,शैलेंद्र,रामधारी यादव, कलीराम खूंटे,विजय कुमार, विनोद कुमार,शिव बृजवासी, भीष्म प्रसाद,डी.डी.पटेल,धर्मेंद्र सिंह,सतीशकुमार,जे.एल.श्याम,कृष्णा चंद्रा,आशीष रात्रे, दीपक गौराहा,रामचंद्र जायसवाल,मनहरण साहू सहित पदाधिकारी एवं शिक्षक शामिल हुए।


मनोज चौबे 

जिला अध्यक्ष छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन जिला कोरबा