अमर भारद्वाज सह-स्टेट हेड छत्तीसगढ़ डीएम इंडिया न्यूज़

(कोरबा-भैरवताल) दिनांक 14 नवंबर दिन शनिवार 

वोट छोड़ गद्दी छोड़ कार्यक्रम में आज विशेष रूप से उपस्थित जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा के जिला अध्यक्ष मुकेश,राठौर प्रदेश कार्य समिति के सदस्य सुरेंद्र प्रताप जायसवाल, कोरबा के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष संतोष राठौर, पार्षद रवि चंदेल, गीता गभेल, पालुराम साहू, ब्लॉक अध्यक्ष बसंत चंद्र, गिरधारी बरेठ, सुभद्रा सिंह,ममता अग्रवाल, पूर्व पार्षद सुरती कुलदीप, अंतराम प्रजापति, सनिश कुमार,लक्ष्मी विश्वकर्मा, अनिल अग्रवाल,बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागढ़ एवं आम जनता उपस्थित रहे

वोट सिर्फ एक बटन नहीं है। वोट हमारी इज्जत है, हमारा हक है, हमारी ताकत है। जब वोट चोरी होता है, तो गरीब की आवाज़ चोरी होती है, किसान की आवाज़ चोरी होती है, नौजवान की आवाज़ चोरी होती है।

इसीलिए कांग्रेस पार्टी ने ठाना है - वोट चोर, गद्दी छोड़!

आज की इस जन चौपाल में हम सब मिलकर अपने बूथ की वोटर लिस्ट की जांच करेंगे। किसका नाम कटा, किसका नाम गलत जोड़ा गया, कहाँ फर्जी वोट डाले गए - सब कुछ जनता के सामने आएगा।


हम डरेंगे नहीं, हम झुकेंगे नहीं।

हमारा संकल्प है - हर वोट की रक्षा, हर मतदाता का सम्मान।


आइए, आज इस चौपाल से प्रण लें - लोकतंत्र बचाएंगे, वोट की चोरी नहीं होने देंगे!

जय हिंद! जय कांग्रेस!चौपाल के लिए नारे • वोट चोर, गद्दी छोड़! • जनता की चौपाल, लोकतंत्र की रखवाली! • मेरा वोट, मेरा अधिकार - चोरी नहीं होने देंगे! • जन-जन की यही पुकार, लोकतंत्र बचाना है इस बार!