(कोरबा-बांकीमोंगरा) नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा में सोमवार को नव नियुक्त मनोनीत एल्डरमैनों का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। नगर पालिका परिषद कार्यालय परिसर में आयोजित इस समारोह में प्रदेश के वाणिज्य एवं उद्योग, वाणिज्यिक कर (आबकारी) एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल ने की।
मुख्य अतिथि मंत्री लखनलाल देवांगन ने नवनियुक्त एल्डरमैनों को बधाई देते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों के समन्वित प्रयासों से नगर के विकास कार्यों को नई दिशा और गति मिलेगी। उन्होंने सभी से जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए टीम भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
समारोह में नगर पालिका अध्यक्ष सोनी विकास झा ने अतिविशिष्ट अतिथि तथा उपाध्यक्ष गायत्री कंवर ने विशिष्ट अतिथि के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम में पार्षदों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
अनुविभागीय दंडाधिकारी (एसडीएम) तुलाराम भारद्वाज ने नव नियुक्त एल्डरमैन निराकर नाहक, जितेंद्र सिंह, देव कुमार यादव एवं राखी अग्रवाल को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। सभी नवनियुक्त एल्डरमैनों ने नगर के समग्र विकास, जनहित, पारदर्शी प्रशासन तथा नागरिकों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का संकल्प लिया।
नगर पालिका अध्यक्ष सोनी विकास झा ने अपने संबोधन में कहा कि एल्डरमैनों का अनुभव और सक्रिय सहभागिता परिषद के विकास कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाएगी। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी मिलकर बांकीमोंगरा के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित भाव से कार्य करेंगे।
इस अवसर पर भाजयुमो के पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष विकास झा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि नगर पालिका में 30 निर्वाचित पार्षदों के साथ 4 मनोनीत एल्डरमैनों की नियुक्ति से परिषद और अधिक सशक्त हुई है। इससे विकास कार्यों में गति आएगी तथा जनहित से जुड़े निर्णय और अधिक प्रभावी ढंग से लिए जा सकेंगे।
समारोह में लखपत शर्मा, भागवत विश्वकर्मा, मुकुंद चंद, डॉ. जे.पी. चंद्रा, बबलू डहरिया, राजकुमार शर्मा, रविंद्र अग्रवाल, संजय आज़ाद सहित नगर पालिका के पार्षद अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
सौहार्दपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुए इस शपथ ग्रहण समारोह के सफल आयोजन के लिए नगर पालिका प्रशासन की सराहना की गई। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने नव नियुक्त एल्डरमैनों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके सफल एवं जनसेवा से परिपूर्ण कार्यकाल की कामना की।
डीएम इंडिया न्यूज़ वेबसाइट पर उपयोगकर्ताओं द्वारा
प्रस्तुत की गई सामग्री, समाचार, फ़ोटो, वीडियो आदि के लिए हम किसी भी प्रकार की जिम्मेदारी स्वीकार नहीं करते हैं। हमारे द्वारा प्रकाशित की गई सामग्री की जिम्मेदारी संबंधित संवाददाता या खबर देने वाले की होगी ।
डीएम इंडिया न्यूज़ और उसके स्वामी, मुद्रक,प्रकाशक, संपादक किसी भी प्रकार की जिम्मेदारी से मुक्त होंगे, और किसी भी विवाद का समाधान केवल कोरबा, छत्तीसगढ़ न्यायालय क्षेत्र में
किया जाएगा। हमारी वेबसाइट का मुख्य उद्देश्य उपयोगकर्ताओं तक शिक्षा और जानकारी पहुंचाना है। हम जो सामग्री प्रकाशित करते हैं (जैसे टेक्स्ट,फ़ोटो, वीडियो, लिंक आदि), वह पहले से इंटरनेट पर उपलब्ध हो सकती है।
हमारा उद्देश्य केवल उपयोगकर्ताओं तक जानकारी पहुंचाना है। हम
DMCA के नियमों का पालन करते हैं। यदि किसी उपयोगकर्ता को लगता है कि उनकी कॉपीराइट सामग्री हमारी वेबसाइट पर पाई गई है, तो वे हमसे संपर्क करके इसे आसानी से हटवा सकते हैं।