प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को मिलेगा बेहतर अध्ययन वातावरण और मार्गदर्शन

अमर भारद्वाज सह-स्टेट हेड छत्तीसगढ़ डीएम इंडिया न्यूज

(कुसमुंडा)शिक्षक दिवस के अवसर पर 5 सितंबर 2026 को कुचेना मोड़, कुसमुंडा में छात्र-छात्राओं के लिए सर्वसुविधायुक्त EDUKUL लाइब्रेरी का भव्य शुभारंभ किया गया। उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों एवं शिक्षा जगत से जुड़े अतिथियों की विशेष उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुसमुंडा परियोजना के महाप्रबंधक (खनन) अरविंद कुमार राय रहे। अध्यक्षता बिलासपुर की गीता कोचिंग की संचालक डॉ. ऊषा टंडन ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में कुसमुंडा क्षेत्र के एएसओ सुनील कुमार खरवार, छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल के अतिरिक्त मुख्य अभियंता भुवनेश्वर पाटले, डॉ. वीरेंद्र टंडन, अधीक्षण यंत्री गायत्री महिलांग एवं वार्ड पार्षद आरती लखन सिंह उपस्थित रहे।

EDUKUL लाइब्रेरी का उद्देश्य स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों के साथ PSC, UPSC, व्यापम, SSC, रेलवे सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं को शांत, सुविधायुक्त और व्यवस्थित अध्ययन वातावरण उपलब्ध कराना है। कुचेना मोड़ की केंद्रीय स्थिति के कारण कोरबा, बाकीमोंगरा, दीपका, जमनपाली, सुराकछार, बलगी एवं हरदीबाजार सहित आसपास के क्षेत्रों के विद्यार्थियों को इसका लाभ मिलेगा।

लाइब्रेरी में करीब 90 विद्यार्थियों के बैठने की क्षमता है। यहां वातानुकूलित अध्ययन कक्ष, डार्क रूम, लाइट रूम, डिस्कशन रूम, लॉकर, रेस्ट रूम, कैंटीन, डायनिंग एरिया, पार्किंग तथा छात्र-छात्राओं के लिए पृथक प्रसाधन जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

संचालक डॉ. दलगंजन सिंह ने बताया कि लाइब्रेरी का उद्देश्य केवल पढ़ने की जगह उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को सही दिशा, मार्गदर्शन और बेहतर अध्ययन वातावरण प्रदान करना है। उन्होंने विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल करने के साथ बिलासपुर और रायपुर के प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थानों में अध्यापन का अनुभव भी साझा किया।

शुभारंभ अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने EDUKUL की पहल की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए उपयोगी कदम बताया। कार्यक्रम में डॉ. धर्मेंद्र महिलांग, डॉ. अंजू महिलांग, गंगा जोशी, शुभम बंजारे, पुष्पा बंजारे, रामकुमार, सूरज प्रकाश, सनत भारद्वाज, सुरेंद्र कुर्रे, अनिल कुमार, आशीष भार्गव सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

EDUKUL लाइब्रेरी—बेहतर वातावरण, सही मार्गदर्शन और सफलता की ओर एक मजबूत कदम।