(लखनऊ)सांस्कृतिक उत्सव समिति, सेक्टर-21, इंदिरा नगर द्वारा भव्य रावण दहन महोत्सव एवं डांडिया नाइट का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने नृत्य एवं कला प्रतियोगिताओं में शानदार प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में सैकड़ों महिलाएं, बच्चे एवं क्षेत्रीय नागरिक शामिल हुए।

समिति अध्यक्ष आशुतोष अवधवाल एवं सचिव यशपाल सिंह थापा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम की उपस्थित लोगों ने सराहना की। संरक्षक रवि सक्सेना ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में संस्कार, नैतिकता एवं बड़ों के प्रति सम्मान की भावना विकसित करते हैं।

आदर्श व्यापारी एसोसिएशन इंदिरा नगर के अध्यक्ष आकाश अग्रवाल ने विजयादशमी के माध्यम से नारी सम्मान, मर्यादा एवं सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया। महिला इकाई की संगठन मंत्री निशि अग्रवाल ने समाज और राष्ट्र के प्रति कर्तव्यों के निर्वहन तथा भाईचारे को मजबूत बनाने पर जोर दिया।

कार्यक्रम में नैमिषारण्य धाम से पधारे भागवत आचार्य, सुनील कुमार रावत, धीरज गिरहर, सौरभ त्रिपाठी, शरद मेहरोत्रा, अजीत अग्रवाल, निखिल तिवारी, शुभम मिश्रा, पंकज नेगी, जुग्नेश द्विवेदी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। आयोजन ने भारतीय संस्कृति, सामाजिक एकता और आपसी सद्भाव का संदेश दिया।